अंत्योदय मेलों में आने वाले आवेदक सभी संबंधित दस्तावेज मौके पर लेकर आएं।
BOL PANIPAT , 27 फरवरी। आगामी 2 मार्च को लगाए जाने वाले अंत्योदय मेलों को लेकर एडीसी वीना हुड्डा ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे जब मेले में योजना के लाभ के लिए आवेदन करने आएं तो सभी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड,परिवार पहचान पत्र,राशन कार्ड इत्यादि साथ लेकर आएं ताकि योजना का लाभ आसानी से दिया जा सके।
उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति इन मेलों में खाली हाथ ना जाए, मौके पर ही उसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर उसके आवेदन करवाएं ताकि सम्बंधित व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार स्थापित करने की ओर सरकार हर कदम आगे बढ़ा रही है ताकि लोग अपना रोजगार स्थापित कर सकें और उनका आर्थिक जीवन बेहतर बन सके। कोई भी व्यक्ति अगर इन मेलों में आता है तो उससे उसकी योजना में दिलचस्पी पूछे और उनके साथ सभ्य तरीके से पेश आएं।

Comments