अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गांव अधमी के नजदीक अधमी जलमाना सड़क पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र अली मेहर निवासी अधमी सनौली पानीपत के रूप में हुई। आरोपी से पुछताछ में खुलासा हुआ उसे हथियार रखने का शौक है। वह एक सप्ताह पहले बाइक पर सवार होकर गांव संजौली में गया था। रास्ते में ड्रेन पुल के पास वह लघुशंका करने के लिए रुका तो उसे पास में उक्त अवैध देसी पिस्तौल पड़ा मिला। अवैध देसी पिस्तौल को वह घर ले आया। आरौपी दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस टीम ने बरामद अवैघ देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी इरफान के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान गांव जलमाणा अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक अधमी से जलमाणा वाली सड़क पर पैदल-पैदल जलमाणा की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत गांव अधमी से थोड़ा पहले रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक अधमी की और से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुद कदमों पर ही युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र अली मेहर निवासी अधमी सनौली पानीपत के रूप में हुई।

Comments