मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 15 अप्रैल 2022,मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार.थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया गांधी मंडी निवासी मुकेश के साथ मारपीट करने व धमकी देने के मामलें में नामजद महिला सहित पांच आरोपियों को थाना चांदनी बाग पुलिस ने वीरवार को गिरफतार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष व हरिश पुत्र जय भगवान निवासी शिवाजी नगर नरेला, नरेंद्र पुत्र जगदीश निवासी पंजाबी बाग, सुरज पूत्र मनीष निवासी शिवाजी नगर नरेला व ममता पत्नी नरेंद्र निवासी पंजाबी बाग दिल्ली के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया मुकेश पुत्र रविदत निवासी गांधी मंडी पानीपत ने थाना चांदनी बाग में शिकायत देकर बताया था कि 4 अप्रैल की साय वह घर पर था। इसी दौरान मनीष व हरिश पुत्र जय भगवान, सौरभ पुत्र मनीष निवासी नरेला दिल्ली व नरेंद्र व नरेंद्र की पत्नी ममता निवासी पंजाबी बाग दिल्ली ने घर पर आकर उसके साथ मारपीट कर दी। मुकेश ने बताया था वह आरोपी नरेंद्र के साथ कत्तर धुलाई व बांगलादेश से कत्तर इम्पोर्ट का काम करता था। ज्यादा पढा लिखा ना होने के कारण वह बैंक की आनलाईन सर्विस प्रक्रिया नही कर सकता था इसलिए उसने बैंक में जाकर खाते के ट्रांजेक्शन के मैसेज नरेंद्र के मोबाइल पर शुरू करवा दिए थे। लॉकडाउन के दौरान काम में मंदा आ गया जिसके नुक्शान की भरपाई भी उसने स्वय ही की। नरेंद्र बार बार कहने लगा की उसके मौबाइल से मैसज हटवाए जाए। नरेंद्र के कहने के बाद उसने मैसेज हटवाने के लिए बैक में जाकर कई बार लिखकर दिया परंतु बैंक की और से मैसेज बंद नही किये गए। मैसेज बंद ना होने पर नरेंद्र उसको फोन कर गालियां देने के साथ की जान से मारने की धमकी देता था। मुकेश की शिकायत पर मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,323 व 506 के तहत थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments