Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


निबंध लेखन में देव और रमन ने मारी बाजी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 25, 2021 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बी. ए. प्रथम वर्ष के  विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | ‘इम्पोर्टेंस ऑफ इंग्लिश’ व ‘माई फर्स्ट डे इन कॉलेज’ निबंध लेखन के विषय रहे |

 इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | प्राचार्य  डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के अंदर की प्रतिभा निखर कर आती है | अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते है और उनमें शिक्षण कौशल का विकास होता है |

 प्रतियोगिता के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे – देव व रमन प्रथम स्थान पर रहे , मनीष द्वितीय स्थान पर तथा रोहित व अंकित तृतीय स्थान पर रहे | विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए | प्रतियोगिता का संचालन कक्षा की मेंटर प्रो. शिल्पा द्वारा किया गया |  

Comments