Monday, October 19, 2026
Newspaper and Magzine


मधुमक्खी पालन व्यवसाय स्थापित करने के लिए मिल रही है सब्सिडी। योजना का फायदा उठाएं।

By LALIT SHARMA , in Business DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 13 जनवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि हरियाणा वासियों के लिए राज्य सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन व्यवसाय स्थापित करने के लिए योजना चलाई जा रही है। जिसका इच्छुक किसान या उक्त व्यवसाय करने वाल लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थी अधिकतम 50 मधुमक्खी के बक्से और 50 मधुमक्खी कॉलोनियां पर सब्सिडी ले सकता है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी के बक्से पर 85 प्रतिशत सब्सिडी(1768 रूपये प्रति छत्ता) दिया जाता है। मधुमक्खी कॉलोनियों पर 85 प्रतिशत सब्सिडी(1700 रूपये प्रति मधुमक्खी कॉलोनी) दी जाती है। उन्होंने कहा कि आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। मधुमक्खी पालन पर सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम एक साप्ताहिक प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र तथा पिछले 5 वर्षो में 50 मधुमक्खी के छत्तो और 50 मधुमक्खी कॉलोनियां पर सब्सिडी ना ली हो। पात्र प्रार्थी एचटीटीपी:/एचओआरटीहरियाणास्कीमडॉटओआरजीडॉटईन पर आवेदन कर सकते हैं।

Comments