BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आज पैरंट्स डे के साथ-साथ विज्ञान और कला प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र वैदिक यज्ञ के द्वारा हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक समिति से मैनेजर अरुण आर्य , कैशियर नरेश गर्ग , वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंगला ने प्रदर्शनी का रिबन काट कर शुभारंभ किया।पानीपत शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल और अध्यापक आज की प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा के द्वारा मोमेंटो देकर उनका धन्यवाद किया।पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन में शामिल बहुत से अभिभावकों ने भी इस प्रदर्शनी में अपने रूचि दिखाई।इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपने कला का बखूबी प्रदर्शन किया ।आने वाले सभी अभिभावकों ने प्रदर्शनी की जमकर सराहना की और बच्चों के प्रयास की प्रशंसा की। फिजिक्स ,केमिस्ट्री और बायो साइंस के तीनों विभागों की ओर से चार्ट ,मॉडल, वर्किंग मॉडल इत्यादि इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण थे। पुस्तके हमारे सबसे अच्छे मित्र होते हैं इसीलिए पुस्तकालय में पुस्तक मेले का आयोजन हुआ इसके माध्यम से सभी को पुस्तकों के महत्व को समझने का प्रयास किया गया। आर्ट प्रदर्शनी में भी विभिन्न प्रकार की आर्ट और चित्र कला का बच्चों ने सुंदर तरीके से प्रदर्शन किया जैसे प्लेट पेंटिंग, कैनवस मेकिंग, वॉल पेंटिंग ,स्केच इत्यादि। नन्हे हाथों से बनी पेंटिंग बड़े कलाकार जैसी दक्षता को दिखा रही थीइस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति से अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंगला , वाइस चेयरमैन सीए कमल किशोर सिंगला , मैनेजर अरुण आर्य कैशियर नरेश गर्ग ,प्रबंधक समिति से वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंगला तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने छात्रों के द्वारा किए गए प्रयास की प्रशंसा की है और आगे और अधिक मेहनत से कार्य करने के लिए आशीर्वाद दिया क्योंकि यह बच्चे ही भारत का उज्जवल भविष्य है तथा छात्राएं शक्तिशाली भारत की महिला शक्ति का प्रतीक है उनसे जीवन का कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है।प्रदर्शनी में विद्यालय के प्रबुद्ध अभिभावकों ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया तथा छात्रों के द्वारा किए गए परिश्रम की भरपूर सराहना की। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : लाइनस क्लब की ओर से आज आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के तहत लड़कियों में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता उसकी रोकथाम पहचान तथा उपचार के लिए लड़कियों को प्रेरित किया गया। इस संबंध में जानकारी देने के लिए लायनेस क्लब की प्रेसिडेंट डॉक्टर कालिंदी ने कहा कि कैंसर के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को जागरूक तथा शिक्षित करने के उद्देश्य से जनवरी महीने को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के रूप में घोषित किया गया। एचपीवी इस वायरस का मुख्य कारण है। विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे लंग्स ,ब्रेस्ट, सर्वाइकल ,ओरल, ब्लड कैंसर इत्यादि सभी उम्र के लोगों पर इसका दुष्प्रभाव देखा जाता है । बीमारी का मुख्य कारण आधुनिक समय में बदलता पर्यावरण हमारे दिन प्रतिदिन की लाइफस्टाइल विभिन्न प्रकार के नशे इत्यादि का सेवन है ।अगर समय रहते हैं इसके लक्षणों की पहचान करके इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह तथा आवश्यक उपचार किया जाए तो निसंदेह इस बीमारी से बचा जा सकता है ।इस अवसर पर लाइनस क्लब की प्रेसिडेंट डॉक्टर कालिंदी ,डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट डॉक्टर वीणा गोयल ,डॉ नीलम अग्रवाल, पूर्व प्रेजिडेंट डॉक्टर शोभा सिंगला ,डॉक्टर किरण अग्रवाल विशेष रूप से इस जागरूकता मिशन में लड़कियों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपस्थित रहे ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार कि जागरूकता कार्यक्रम लड़कियों के संपूर्ण विकास के लिए अति आवश्यक है । Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : महान समाज सुधारक स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान दिवस आज आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बेहद श्रद्धा और सम्मानपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आज विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में मंच संचालन कुमारी सरबजीत ने कुशलतापूर्वक किया तत्पश्चात गुंजन ने अपने ओजस्वी भाषण में स्वामी जी की शिक्षाओं का वर्णन किया।अध्यापिका गीता ने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन के बारे में उपस्थित जनों को अवगत कराया। याची ने अपनी सुमधुर आवाज में एक गीत के माध्यम से स्वामी श्रद्धानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने इस विषय पर बोलते हुए कहा कि स्वामी जी ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए भरसक प्रयास किया तथा राष्ट्र को उन्नति और प्रगति पर ले जाने के लिए वे आजीवन प्रयास करते रहे। हमें उनके जीवन से सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं प्रार्थना सभा में उपस्थित रही तथा सभी ने स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : किसी भी अन्य राज्य के बारे में जानने का अच्छा तरीका है कि वहां पर भ्रमण के लिए जाया जाए. शैक्षिक भ्रमण करना भी शिक्षा का एक भाग है तो बच्चों को राजस्थान की सैर कराने के उद्देश्य से आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की कक्षा 3 से 5 तक की छात्राएं शनिवार को चोखी ढाणी घूमने के लिए गई। छात्राओं के साथ-साथ उनकी अध्यापिकाएं भी उनके साथ रही।चोखी ढाणी में ऊंट की सवारी, झूलों का आनंद ,राजस्थान के लोक नृत्य, बैलगाड़ी की सैर तथा मनोरंजन के अन्य साधनों का छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। चोखी ढाणी में राजस्थान की विविधताओं और यहां की संस्कृति को बहुत अच्छे तरीके से सजोया गया है।राजस्थान के लोक कल्चर और खान-पान को जानने का इससे बेहतर तरीका कोई और नहीं हो सकता। जूनियर विंग प्रभारी रितु गोयल ने चौकी ढाणी के बारे में बताया कि यहां जाकर छात्राओं ने खूब मस्ती की।यहां के खाने ,मनोरंजन और यहां के अच्छे वातावरण में छात्राओं ने एक अच्छा मस्ती भरा दिन बिताया। छात्राओं के साथ-साथ अध्यापिकाओं के लिए भी आज का दिन मस्ती भरा और सुकून देने वाला रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से छात्राओं में एक नया उत्साह जागृत होता है। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज कला विभाग की ओर से कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं की छात्राओं के लिए आर्ट फिएस्टा का आयोजन किया गया । कला के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ाने के लिए तथा बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निकालने के लिए इस प्रकार की आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि स्कूल ही एक ऐसा मंच है जो विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारता है। सामाजिक, आधुनिक परिवेश से जुड़े विषयों को सुंदर आकृतियों का रूप देकर प्रतिभागियों ने अपने कुशलता का प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता में अपनी इच्छा अनुसार छात्राओं ने भाग लेकर आज के इस आयोजन को सुंदर और आकर्षक बना दिया। विद्यालय की दीवारों पर की बनाई गई कलाकृतियों ने विद्यालय सुन्दरता को चार चांद लगा दिए।विद्यालय की उपप्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं भी भाग लिया तथा अपनी भावनाओं को सुंदर पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने आज के कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय की प्रबंधन समिति से चेयरमैन सुरेंद्र शिंगला , वाइस चेयरमैन सीए कमल किशोर ,प्रबंधक अरुण आर्य ने आज के कला महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सीबीएसई द्वारा हब आफ लर्निंग का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी के तहत आज आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया इसमें पानीपत से सनराइज पब्लिक स्कूल, गुरु ब्रह्मानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल ने भाग लिया। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने मेजबानी करते हुए खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन किया तथा आज के विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करके ओवरऑल विजेता रहा ,दूसरे स्थान पर बाल विकास तथा सनराइज स्कूल की टीम में रही।आज होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा तीसरी के लिए बैलून रेस तथा साइड हर्डल रेस आयोजित की गई । जिसमें बाल विकास स्कूल की टीमने प्रथम स्थान तथा आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से कक्षा 4 के लिए बाल ऑन मार्क तथा हर्डल रेस का आयोजन हुआ जिसमें आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बाल विकास स्कूल के थमान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।कक्षा पांचवी के लिए विभिन्न स्थानों पर रखी हुई बाधा रेस तथा साधारण बाधा रेस में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की मानवी तथा बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल के अयान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में कोच प्रदीप और धर्मेंद्र का विशेष सहयोग रहा। मैदान में बैठी हुई चीयर गर्ल्स ने सभी खिलाड़ियों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी अरोड़ा जी, उप प्रधानाचार्या श्रीमती अनुभा गुप्ता जी तथा विद्यालय का खेल विभाग विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों में उत्साह वर्धन करने के लिए खेल प्रांगण में उपस्थित रहा । प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी अरोड़ा ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया तथा अपने संबोधन वक्तव्य में कहा कि खेल मानव जीवन के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इस तरह की आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्कूलों को एक मंच पर लाना है ताकि प्रभावी तरीके से विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास हो सके। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
–शिक्षा का अर्थ केवल शैक्षिक योग्यता ही नहीं अपितु विद्यार्थी को जीवन की हर क्षेत्र में महारत देना है फिर चाहे वह शैक्षिक हो सांस्कृतिक अथवा खेल से संबंधित हो। BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में आज वर्ष भर में होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं अथवा बाल भवन में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाली होनहार खिलाड़ियों तथा छात्राओं को सम्मानित किया गया ।प्रतिवर्ष भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष में जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं ।इन प्रतियोगिताओं में जिला स्तरीय विभिन्न स्कूल विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने-अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हैं । बाल भवन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में आर्य गर्ल्स का प्रदर्शन शानदार रहा इनमें एकल नृत्य में द्वितीय स्थान ,समूहनृत्य में प्रथम स्थान, देशभक्ति गीत में द्वितीय स्थान ,कलश डेकोरेशन में द्वितीय स्थान ,फन गेम्स में द्वितीय ,फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान ,ग्रुप डांस में तृतीय ,एकल गीत में द्वितीय तथा कार्ड मेकिंग में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करते हैं विद्यालय का नाम रोशन किया। गीता विश्वविद्यालय में आयोजित समूह संगीत में दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की नन्ही बालिकाओं ने सुमधुर रामायण गान करके सभी को रामायण युग की याद करवा दी।योग की शानदार प्रस्तुति आज का विशेष आकर्षण रही। इसी प्रकार खेलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया ।राष्ट्रीय खेल हॉकी में जिला ,राज्य तथा सीबीएसई में दूसरा स्थान हासिल किया ।एथलेटिक्स में सीबीएसई नॉर्थ जोन में ओवरआल चैंपियन का खिताब जीता।बास्केटबॉल स्कूल खेल में कहां से पदक तथा योग ने कांस्य पदक प्राप्त करके विद्यालय को गौरांवित किया ।इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी उनका मनोबल बढ़ाने के लिए आमंत्रित रहे।विद्यालय पहुंचने पर अभिभावकों का बैंड के द्वारा स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रबंधन समिति से अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला, वाइस चेयरमैन सी .ए. कमल किशोर , मैनेजर अरुण आर्य ,कैशियर नरेश गर्ग , सदस्य सुनील सुशील सिंगला , वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंगला , प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा , उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता तथा विद्यालय का पूरा स्टाफ सभागार में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने तथा उनकी उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करने के लिए उपस्थित रहा।विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने आए हुए प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय की प्रबंधन समिति सदैव विद्यार्थियों के हित के लिए प्रयासरत रहती हैं और विद्यार्थियों को हर प्रकार से सुविधा उपलब्ध करवाना तथा संस्कार युक्तशिक्षा देना इनका प्रमुख उद्देश्य है ।विद्यालय की नींव प्रबुद्ध अभिभावकों का भी बच्चों की उपलब्धि में विशेष योगदान रहता है। विद्यालय सदैव इसके लिए उनका आभारी है।उल्लास पूर्ण वातावरण में आज के कार्यक्रम का समापन हुआ। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : 39 वीं हरियाणा योगासन खेल चैंपियनशिप जो मतलौडा पानीपत में एक और दो अक्टूबर को आयोजित हुई। इस योगासन प्रतियोगिता में लगभग ढाई सौ योग खिलाड़ियों ने अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।पारंपरिक योगासन प्रतिस्पर्धा में 14 से 16 आयु वर्ग के समूह में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की अनन्या ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करके छठा स्थान प्राप्त किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया । अनन्या की सुन्दर और सटीक और आत्मविश्वास से परिपूर्ण योग मुद्राओं ने सभी को आश्चर्य चकित कर दिया।विद्यालय को अपनी इस योग साधिका पर गर्व है। प्रबंधन समिति से चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला , प्रबंधक सी ए कमल किशोर , प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ,उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने अनन्या के इस श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।योग अध्यापिका सुदेश का बच्चों के मार्गदर्शन में विशेष सहयोग रहा। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आज वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल उपकरणों के प्रयोग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में सीबीएसई से संबंधित स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि सी एस अमित गुप्ता ने आज के इस महत्वपूर्ण सत्र में जानकारी देते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता का मतलब है दुनिया के वित्तीय नियमों एवं कानून को गहराई से जानना समझना एवं उसके अनुसार कार्य करना ।इसे अर्थ प्रबंधन के रूप में भी समझा जा सकता है। इस जानकारी से हम अपने धन के बेहतर उपयोग एवं प्रबंधन करने में निपुणता प्राप्त कर सकते हैं ।आज के इस डिजिटाइजेशन युग में हम सबको लेन-देन में सतर्कता पर रखनी चाहिए। वित्तीय साक्षरता मानव जीवन का कौशल है ।जिसका सही उपयोग करके हम अपने जीवन के निर्धारित लक्षण को हासिल कर सकते हैं। धन से जुड़े तरह-तरह के साइबर क्राइम एवं स्वयं से बचने के लिए सतर्क एवं सावधान रहना ही वित्तीय साक्षरता का मुख्य उद्देश्य है। विभिन्न तरीकों से किए गए लेनदेन जैसे नेट बैंकिंग यूपीआई आदि का प्रयोग करते समय हमें ओटीपी एवं पासवर्ड किसी को नहीं बताना चाहिए ।हमें अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित निवेश पर भी ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता एवं विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्या ने अमित गुप्ता का धन्यवाद किया ।और कहा कि इस प्रकार की वित्तीय जानकारी आज के समय में अत्यंत आवश्यक है ताकि हम धन के सही निवेश एवं उपयोग के बारे में जान पाए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अध्यापकों ने अपने विचार और आने वाली कठिनाइयों को साझा किया। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की शिक्षाओं को किया गया याद। BOL PANIPAT : विश्व गुरु भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन का जन्मदिन हर वर्ष पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि शिक्षक ही शिष्य जीवन की नींव का पत्थर है जिस पर उसकी संपूर्ण भविष्य टिका रहता है। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में इस शुभ अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए पढ़ाई हटकर आज सभी अध्यापकों अध्यापिकाओं ने प्रसन्नचित और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया । नृत्य अध्यापिका पायल , अंजलि और सिमरन ने अपने नृत्य से सभी को थिरकने पर विवश कर दिया। संगीत अध्यापक अनुज ने अपनी मधुर आवाज में गीत सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।सभी अध्यापकों ने तंबोला संगीत चेयर, हर्डल इत्यादि गेम्स को बड़ी निपुणता से खेल कर अपने बचपन की यादों को ताजा किया ।कार्यक्रम के आरंभ से पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा ने सभी को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दी और अपने संबोधन वक्तव्य में कहा कि अध्यापक राष्ट्र निर्माता है और हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना चाहिए। Share this… Whatsapp Facebook Twitter