BOL PANIPAT – मंगलवार 3-1-23, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र एवं हरियाणा स्टेट काउंसिल ऑफ सांइस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में महान गणितज्ञ एस रामानुजन की 135 वीं जन्मतिथि के अवसर पर रीसेंट डेवलपमेंट इन मैथेमेटिक्स के विषय पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 26-27 दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया गया। जिसमें आर्य पीजी कॉलेज की एमएससी मैथ की प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका नागपाल ने भाग लिया और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। मंगलवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने छात्रा दीपिका का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवनारायण समेत सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉन्फ्रेंस में लगभग 300 शोधार्थियों ने भाग लिया था जिसमें दीपिका ने अपनी प्रस्तुती में अपने हुनर को दर्शाया और तीसरा स्थान हासिल कर प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ ट्रॉफी व 1100 रुपये की सम्मान राशि भी हासिल की। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को अपनी हर रोज की दिनचर्या में समाचार पत्रों, पत्रिकाओं के साथ-साथ कंप्यूटर को भी स्थान देना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. रामनिवास, प्रो.सतबीर सिंह, डॉ. संदीप गुप्ता, प्रो. उमेद, अमनदीप, माणिक, मीनू व रितु समेत गणित विभाग के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
PANIPAT : 5 दिसम्बर 2022,कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा बी.एससी नॉन मेडिकल चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। जिसमें आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय…