BOL PANIPAT – बुधवार 8 जून 2022, आर्य कॉलेज की बी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी कीर्ति,शिवानी व अन्नु ने चौथे खेलो इंडिया गेम्स जो हरियाणा के पंचकुला आयोजित किए जा रहे हैं वॉलीबाल प्रतिस्पर्धा में जीता रजत पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने छात्राओं का कॉलेज प्रांगण में पंहुचनें पर स्वागत कर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही उन्होंने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल व सचिन को बधाई दी। कॉलेज प्रंबधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष गर्ग व वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिगंला ने अपने बधाई संदेश में कॉलेज के सभी प्राध्यापकों व विजेता छात्राओं को बधाई दी। और कहा कि प्रंबधन समिति का हमेशा यह प्रयास रहता है कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों बेहतर से बेहतर सुविधा उपल्बध करवाई जाए। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया पंचकुला में चल रहे चौथे खेलो इंडिया गेम्स में आर्य कॉलेज की तीन छात्राओं कुमारी कीर्ति, शिवानी व अन्नु ने हरियाणा की वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने बताया की कुमारी कीर्ति ने बतौर कप्तान हरियाणा की टीम की कमाना संभाली। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की हरियाणा की टीम ने पश्चिम बंगाल, यूपी, कर्नाटक व सेमी फाइनल में गुजरात को हरा कर रजत पदक हासिल किया। विदित रहे आर्य कॉलेज की पांच छात्राओं ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र की टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था। और कुमारी कीर्ति का चयन ऑल इंडिया युनिवर्सिटी के कैंप में भी चयन हुआ है। उन्होंने बताया की कॉलेज प्रंबधक समिति की और से तीनों छात्राओं को 3100-3100 रूपये की धन राशि भी दी गई। इस अवसर पर डॉ. रामनिवास, प्रो. सतबीर सिंह समेत सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे। Share this… Whatsapp Facebook…
BOL PANIPAT : 6 जून 2022, आर्य कॉलेज के अर्थ शास्त्र विभाग में हुआ विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन। आयोजन में मुख्य वक्ता के तौर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, रेवाड़ी के अर्थ शास्त्र विभाग से प्रो. सोनू मदान ने शिरकत की ।कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश ने मुख्य वक्ता का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने स्वागत कर आभार प्रकट किया व साथ ही अर्थ शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह व पूरे अर्थ शास्त्र विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी मास्टर डिग्री करने के बाद पी.एचडी करना चाहते हैं उन विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत ही लाभदायक होते हैं। मुख्य वक्ता प्रो. सोनू मदान ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों व शोधार्थियों को डाटा एनएसएसओ नेशनल सैमपलिंग सर्वे ऑर्गेनाइजेशन के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया की अपनी थीसिस लिखते समय हम अपने डाटा को एनएसएसओ की सहायता से किस प्रकार उसका प्रयोग करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की कोरोना काल में एनएसएसओ शोधार्थियों के लिए सरकार ने फ्री उपलब्ध करवाया था। प्रो. सतबीर सिंह ने बताया की आज का विस्तार व्याख्यान का आयोजन एम.ए के विद्या र्थियों व शोधार्थियों के लिए करवाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को नया सीखने को मिलता है। इस अवसर पर अर्थ शास्त्र विभाग के सभी प्राध्यापक व प्राध्यापिकाऐं मौजूद रही। Share this… Whatsapp Facebook Twitter