BOL PANIPAT – सोमवार 25 सितंबर 2023, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बीएससी मेडिकल,नॉन मेडिकल व बीएससी कंप्यूटर सांइस के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। जिसमें आर्य कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने केयूके की मेरिट सूची में स्थान बना कर कॉलेज का रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा…
BOL PANIPAT – सोमवार 18 सितंबर 2023 सोमवार को आर्य कॉलेज की महिला विकास प्रकोष्ठ व विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तवावधान में एक दिवसीय बाल दुर्व्यवहार विषय पर सेमीनार का आयोजन करवाया गया। सेमीनार में मुख्य वक्ता के तौर पर बाल महिला संरक्षक समिति, रोहतक के पूर्व चेयरमैन डॉ. राज सिंह सांगवान व कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन, अमेरिका के सहयोगी और एमडीडी रोहतक व झज्जर के जिला प्रभारी डॉ. विकास जैन ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व कॉलेज की महिला विकास प्रकोष्ठ की समंवयक डॉ. अनुराधा सिंह व मीनल तालस ने मुख्य अतिथियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार जनजागरूक कार्यक्रमों मे विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यापकों को भी अवश्य भाग लेना चाहिए और समाज में भी जागरूकता फैलानी चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ. राज सिंह ने बाल दुर्व्यवहार, बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल यौन शोषण जैसे गंभीर विषयों पर विद्यार्थियों से विस्तार में चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में सजग और सावधान रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें स्कूल व कॉलेजों में विद्यार्थियों को इन विषयों से अवगत करवाना चाहिए जिससे वे केवल सही जानकारी प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
अच्छा सीखने के लिए अच्छे और बुरे का अंतर समझना जरूरी है- डॉ. राजीव राज पानीपत- सोमवार 18 सितंबर 2023 आर्य पीजी कॉलेज के जनसंचार विभाग द्वारा एक दिवसीय विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। व्याख्यान का विषय रंगमंच, सिनेमा और मीडिया के अंतर्संबंध रहा। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर दूरदर्शन के वरिष्ठ ड्रामा निर्माता डॉ. राजीव राज ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी…
– इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढाई भी हिंदी में होनी हुई शुरू – राकेश भट्ट – सूरज की घूर जो हो, आँख में आँख डाल कितना है तेज… अनुष्का त्यागी BOL PANIPAT – वीरवार 14 सितंबर 2023, वीरवार को आर्य पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग की हिंदी साहित्य परिषद द्वारा हिन्दी दिवस को हिन्दी उत्सव के रूप में मनाया। हिन्दी उत्सव में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढचढ कर भाग लिया। विद्यार्थियों की शानदार कविताओं की प्रस्तुतियों से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप वरिष्ठ पत्रकार राकेश भट्ट व चंडीगढ विश्वविद्यालय,चंडीगढ़ की प्राध्यापिका अनुष्का त्यागी ने शिरकत की। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला व कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. नीरज ठाकुर ने मुख्य अतिथियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी को बढावा देने के लिए देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की…