Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ पांच मॉडल का चयन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 20, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :  शनिवार 20 जनवरी 2024, शनिवार को आर्य पीजी कॉलेज के भौतिकी विभाग द्वारा सांइस के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर भाग लिया और प्रदर्शनी में 12 मॉडल प्रस्तुत किए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। और साथ ही कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भी हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहेगा और इन विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए भी अवश्य होगा। उन्होंने प्रदर्शनी के शानदार आयोजन के लिए भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शिखा गर्ग, डॉ. बलकार सिंह, डॉ.गीतांजली धवन, डॉ. अनिल वर्मा, प्राध्यापक चित्रांश भटनागर, शशि रोहिला, प्राध्यापिका अंकिता चावला, प्राध्यापक अतुल त्यागी, साक्षी सैनी, विकास कुमार व रवि को बधाई दी। कॉलेज के भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शिखा गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी कॉलेज के सांइस विभाग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। प्रदर्शनी के लिए विद्यार्थियों ने पूरी मेहनत के साथ शानदार मॉडल बना कर उनका प्रदर्शन किया। उन्होंने ने बताया कि यह प्रदर्शनी आगामी 30 जनवरी 2024 को करनाल के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए आयोजित की गई। आज महाविद्यालय में आयोजित की गई विज्ञान प्रदर्शनी में 12 मॉडल विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किए गए इन 12 मॉडल में से निर्णायक मंडल ने बेस्ट 5 मॉडल का चयन जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया।

Comments