BOL PANIPAT : 23 सितंबर 2022, आर्य कॉलेज के वाणिज्य विभाग व ICSI पानीपत चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसका विषय “अध्यापक सशक्तिकरण” रहा । ICSI प्रत्येक वर्ष प्रत्येक वर्ष सितंबर में 5 से 11 सितंबर तक प्राध्यापक टीचर सप्ताह का आयोजन करता है। इस कांफ्रेंस की मुख्य अतिथि पानीपत की मेयर अवनीत कौर रही। प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता इस कॉन्फ्रेंस में गेस्ट ऑफ ऑनर रहे । आई.सी.एस.आई आइसीएसाईपानीपत चैप्टर की चेयर पर्सन सीएस प्रभजोत कौर, उपाध्यक्ष सीएस देवेश उप्पल, सचिव सीएस रमन शर्मा भी इस कांफ्रेंस में मुख्य वक़्त के तौर पर मौजूद रहे। कांफ्रेंस की स्पीकर सीएस आभा त्यागी और मैनेजिंग कमेटी के अन्य सदस्यों का कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया। …
प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को 28 सितंबर को नकद पुरस्कार दे कर किया जाएगा सम्मानित- डॉ. जगदीश गुप्ता BOL PANIPAT : आर्य कॉलेज में वीरवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दूसरे दिन भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के अंतर्गत करवाए जा रहे प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दूसरे दिन कॉलेज प्रांगण में भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। उन्होंने बताया की पिछले कई दिनों से कॉलेज में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज की दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दी। उन्होंने बताया की 28 सिंतबर को प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतिम दिन भारतेंदु मंच पर नृत्य व गायन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी व सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को 28 सितंबर को ही मुख्य मंच से नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे- भाषण में बी.ए. द्वितीय वर्ष की दिव्या ने प्रथम स्थान. बी.ए. इकोनॉमिक्स ऑनर्स द्वितीय वर्ष की अरुणिमा ने द्वितीय स्थान और बी.कॉम…
– विद्यार्थी जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढें- डॉ. गुप्ता BOL PANIPAT : 21 सितंबर 22, आर्य पीजी कॉलेज में कॉमर्स व मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए ओ.पी. शिंगला सभागार में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला के साथ-साथ कॉमर्स व मैनेजमेंट विभाग के प्राध्यापकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यार्थियों को कॉलेज पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। कॉलेज समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि समिति का हर समय ये प्रयास रहता है कि वो कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक के साथ-साथ खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों से जुडी हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाएं। जिससे ये विद्यार्थी सुविधा का सही उपयोग कर अपने जीवन में एक सफल मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने कॉलेज व प्राध्यापकों का भी नाम रोशन करें। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नए आए विद्यार्थी जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढें। कॉमर्स व मैनेजमेंट के कॉर्स में विद्यार्थियों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं है बशर्ते विद्यार्थी अपने इन तीन वर्षों में पूरी मेहनत व लगन से अपनी क्लास लगाएं व अपनी पढाई को पूरा समय दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए कॉलेज के ये तीन वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इस समय को विद्यार्थी अपने जीवन के यादगार पल बनाने की कोशिश करें। माता-पिता और प्राध्यापक हमेशा अपने बच्चों और विद्यार्थियों को आगे बढाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन चुनौतियों से भरा है जीवन में सुख-दुख, उतार-चढाव आते रहते हैं हमें किसी भी परिस्थिति में अपना मनोबल कम नहीं होने देना है, बल्कि चुनौतियों का डटकर सामना कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढना है। डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि वर्तमान में विद्यार्थियों को पुस्तकालय के साथ-साथ मोबाईल का भी सदुपयोग करना चाहिए आज हम गुगल व विभिन्न प्रकार की मोबाइल ऐप से भी अपनी बहुत सारी जानकारियां बढा सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को अपनी पढाई के साथ-साथ खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी जरूर भाग लेना चाहिए। जिससे हमारे अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक, खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों की उपलब्धियों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर कॉलेज के कॉमर्स व मैनेजमेंट विभाग के सभी प्राध्यापक व प्राध्यापिकाएं मौजूद रहे। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
– आदर्श , लविश व कीर्ति की टीम रही प्रथम BOL PANIPAT – 15 सितंबर 2022, वीरवार को आर्य पीजी कॉलेज के जनसंचार विभाग द्वारा दूरदर्शन दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में कॉलेज के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष 15 सितंबर को दूरदर्शन दिवस मनाया जाता है, उन्होंने बताया की भारत में 15 सितंबर 1959 को दूरदर्शन की शुरुआत हुई। आज देश में दूरदर्शन के 34 चैनल हैं। उन्होंने कहा की मीडिया की पढाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन जैसे सरकारी चैनल में अपना भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं। बशर्ते विद्यार्थी पूरी लगन के साथ थ्योरी की कक्षाओं के साथ-साथ प्रैक्टिकल कार्य को भी मन लगा कर सीखें। साथ ही डॉ. गुप्ता ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण, प्रा. संदीप जोशी, प्राध्यापिका सलोनी सिंह व विवेक शर्मा को बधाई दी। जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश ने गाहल्याण बताया की दूरदर्शन दिवस के उपलक्ष्य में विभाग द्वारा कॉलेज स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता पांच राउंड में आयोजित हुई, सभी प्रश्न दूरदर्शन से ही संबंधित पूछे गए। उन्होंने बताया विभाग द्वारा समय-समय पर मीडिया से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती रहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में आदर्श, लविश व कीर्ति की टीम प्रथम, हन्नी, ओम व राखी की टीम ने द्वितीय स्थान व सारा खान, वैभव वशिष्ट और प्रेरणा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
बिना शर्म और संकोच के अपनी भाषा को सम्मान दिलाना चाहिए- आचार्य योगेश भारद्वाज BOL PANIPAT – 14 सितंबर 2022, बुधवार को आर्य कॉलेज व आर्य समाज बड़ा बाजार,पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रख्यात विद्वान,चिंतक एवं हिंदी सेवी आचार्य योगेश भारद्वाज रहे। साथ ही…
BOL PANIPAT – शनिवार 10 सितंबर 2022, आर्य पीजी कॉलेज की हिंदी साहित्य परिषद द्वारा 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 10 सितंबर को अंत:महाविद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढचढ कर भाग लिया। कॉलेज के उपप्राचार्य एवं हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विजेता…