आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई ने करवाया ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन
BOL PANIPAT : 6 दिसंबर 2022 , आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन.एस.एस विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ आनन्द कुमार के निर्देशानुसार महाविद्यालय की एनएसएस इकाई व वैगन आउटरीच इंडिया, राष्ट्र स्तरीय एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य, आहार और धरती ” विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन करवाया गया। वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में लखनऊ उत्तर प्रदेश में पेशे से इंजीनियर व अधिवक्ता अभिषेक दुबे ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस वेबिनार के सफल आयोजन के लिए मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया व एनएसएस प्रभारी प्रो. विवेक गुप्ता व डॉ. मनीषा डुडेजा को बधाई दी। मुख्य वक्ता अभिषेक दुबे ने अपने वक्तव्य में बताया कि किस तरह हम शुद्ध शाकाहारी बनकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं तथा इकोसिस्टम को बचा सकते हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि आज के बदलते परिवेश में हमें खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए तथा हमें जानवरों व उनसे बने हुए उत्पाद जैसे मीट, दूध, मछली इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जानवरों से अंडे, दूध, मीट व मांस इत्यादि की मात्रा को बढ़ाने के लिए उन पर अप्राकृतिक तरीके से अत्याचार किए जाते हैं जो कि पशुओं के अधिकारों का हनन है। प्रो.विवेक गुप्ता ने बताया कि वेबिनार में महाविद्यालय के लगभग 400 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे व इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 10 सप्ताह की कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। इस ऑनलाइन वेबीनार में निज़ा, प्रो विवेक गुप्ता, डॉ मनीषा डुडेजा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments