BOL PANIPAT : रविवार 13 फरवरी 2022, रविवार को आर्य पीजी कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन करवाया गया। वेबिनार का विषय विदेश नीति रहा। वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के राजनीतिक शास्त्र विभाग के डॉ. प्रदीप कुमार ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मुख्य वक्ता का शब्दों के माध्यम से स्वागत कर आभार व्यक्त किया व कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग व इतिहास विभाग की प्राध्यापिका नाजिमा व डॉ. विजय सिंह को वेबीनार के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि राजनीति विज्ञान वह विज्ञान है जो मानव के एक राजनीतिक और सामाजिक प्राणी होने के नाते उससे संबंधित राज्य सरकार, केंद्र सरकार दोनों संस्थाओं का अध्ययन करता है। उन्होंने बताया कि राजनीति विज्ञान अध्ययन का एक विस्तृत विषय है। मुख्य वक्ता डॉ. प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में आजादी के बाद से अब तक अमेरिका और रूस की विदेश नीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की इसमें उन्होंने शीत युद्ध से पहले और बाद की परिस्थितियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने रूस के संदर्भ में भारत की विदेश नीति किस प्रकार सकारात्मक रही है यह भी बताया। डॉ. प्रदीप ने अमेरिका के संदर्भ में बताया कि अमेरिका से भारत के रिश्ते किस प्रकार के रहते हैं और वर्तमान में इसकी क्या उपयोगिता है। इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह, प्रो.अकरम, प्राध्यापिका नाजिमा, अंजू शर्मा समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Share this… Whatsapp Facebook…
– रेडियो सबसे विश्वसनीय माध्यम -डॉ. आबिद अली BOL PANIPAT -12 फरवरी, 2022, शनिवार को आर्य पीजी कॉलेज के जनसंचार विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय रेडियो दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र के जनसंचार विभाग के प्रो. डॉ. आबिद अली ने शिरकत की। कार्यशाला में जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज प्राध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा सिंह ने मुख्य अतिथि का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया और साथ ही जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण, डॉ. रीतु मढाढ, संदीप जौश व विवेक शर्मा सहित सभी स्टाफ को कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कॉलेज के इतिहास विभाग के डॉ. विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष 13 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय रेडियो दिवस मनाया जाता है इसी अवसर कॉलेज के जनसंचार विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने वॉइस मॉड्यूलेशन के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय रेडियो हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है और खासकर जब से एफएम रेडियो की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा आज हम अपनी गाडी में बैठे-बैठे ही मनोरंजन के साथ-साथ शहर व पूरे देश व दुनिया की जानकारी लेते रहते हैं, आज मोबाइल फोन में रेडियो के साथ-साथ पॉडकास्ट ने भी अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है। जनसंचार के जो विद्यार्थी अपना भविष्य रेडियो में बनाना चाहते है उनके पास रेडियो में जाने का बहुत बड़ा क्षेत्र है। मुख्य वक्ता डॉ. आबिद अली…
– पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ें- डॉ. डावर पानीपत- शुक्रवार 11 फरवरी 22, शुक्रवार को आर्य पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग व एफडीपी सेल के संयुक्त तत्वावधान में क दिवसीय सेमिनार का आयोजन करवाया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यापकों ने भी बढचढ कर भाग लिया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. प्रेरणा डावर सलूजा गीता विश्वविद्यालय नौल्था, पानीपत ने शिरकत …
– अपनी बात को प्रभावी रूप से रखें लोगों के सामने- डॉ. दधीचि BOL PANIPAT – मंगलवार 8 फरवरी 2022, मंगलवार को आर्य पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा वर्क एथिक्स एंड कम्युनिकेशन विषय पर वेबिनार का आयोजन करवाया गया। वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के अंग्रेजी विभाग के रिटायर्ड प्रो. डॉ. दिनेश दधीचि रहे। वेबिनार में कॉलेज के लगभग 150 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम…