राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्य महाविद्यालय के निमित्त ने पाया प्रथम स्थान
BOL PANIPAT : पानीपत : 26 मई 2022, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र निमित ने आर.के.एस.डी पीजी कॉलेज, कैथल के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय प्रांगण पहुंचने पर प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने विजेता छात्र निमित्त का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। साथ ही उन्होंने रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल वर्मा व अन्य स्टॉफ सदस्यों को भी बधाई दी। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आर.के.एस.डी पीजी कॉलेज, कैथल के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित नेशनल केमिस्ट्री प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व आर्टिकल राइटिंग का आयोजन कराया गया था, जिसमें विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
उन्होंने बताया कि आर्य महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र निमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और नगद पुरस्कार सात सौ रुपये प्राप्त किए और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है।
प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी महाविद्यालय का नाम रोशन करते आ रहे हैं जो कि हम सब के लिए गर्व की बात है।
डॉ.अनिल वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतिस्पर्धा में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments