Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ “विश्व मानसिक विकार दिवस” पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 24, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 24 मई 2022, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉलेज रेड क्रॉस इकाई व सरकारी अस्पताल, पानीपत जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से विश्व मानसिक विकार दिवस पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरकारी अस्पताल, पानीपत से मनोवैज्ञानिक रवि कुमार , मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार, संगीता व पूनम ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी वक्ताओं व अतिथियों का कॉलेज प्रांगण पहुंचने पर आभार व्यक्त किया व विस्तार व्याख्यान के सफल आयोजन के लिए कॉलेज रेड क्रॉस इकाई के प्रभारी डॉ. विजय सिंह व अन्य सदस्यों को बधाई दी।

मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता विनोद ने मनोरोग ग्रसित होने पर उसके उपचारों के बारे में व लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से मनोरोग से ग्रसित व्यक्ति उपचार पा सकता है।

मनोवैज्ञानिक रवि कुमार ने बताया कि हमें मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए काउंसलिंग के साथ साथ अच्छे खान पान का भी ध्यान रखना चाहिए।

डॉ. विजय सिंह ने सभी अतिथियों व वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments