आर्य कॉलेज में हुआ पोस्ट-कलोनिअलिजम् : इंडिया एंड द वर्ल्ड विषय पर एक दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
– आधुनिक अंग्रेजी उपन्यासों में हुआ औपनिवेशिक शक्तियों का प्रतिरोध- डॉ. नगेंद्र BOL PANIPAT :- सोमवार 27 मार्च 2023,सोमवार को पानीपत के आर्य कॉलेज के अंग्रेजी विभाग व उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में पोस्ट-कलोनिअलिजम्: इंडिया एंड द वर्ल्ड विषय पर एक दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन करवाया गया। कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के साथ पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ व राजस्थान के लगभग 125 शोधार्थियों ने भाग लिया। कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के तौर पर शाहबाद के मारकंडेश्वर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने शिरकत की। वहीं मुख्य वक्ताओं के तौर पर डिपाटमेंट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस , आईआईटी रुड़की से प्रो. नगेंद्र , दिल्ली यूनिवर्सिटी दयाल सिंह कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रो. सचिन निर्मल नारायण और दयाल सिंह कॉलेज दिल्ली से ही एसोसिएट प्रो. दिनेश पंवार ने मुख्य वक्ताओं के रूप में शिरकत की। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला व कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मुख्य अतिथि व वक्ताओं के साथ-साथ शोधार्थियों समेत सभी का कॉलेज प्रांगण में पहुचने पर स्वागत किया। और साथ ही उन्होंने कॉन्फ्रेंस के सफल…