आर्य कॉलेज में झंडा फहरा कर मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस
नई शिक्षा नीति की हुई शानदार शुरुआत- डॉ. जगदीश गुप्ता
BOL PANIPAT – 15 अगस्त 2023
मंगलवार को आर्य कॉलेज के प्रांगण में झंडा फहरा कर 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गयाΙ प्राध्यापकों के साथ- साथ विद्यार्थियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में भाग लिया| आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र शिंगला, अरुण आर्य समेत कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने झंडा फहरा कर 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया व साथ ही उन्होंने कॉलेज के टीचिंग व नॉन टीचिंग समेत सभी विद्यार्थियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी |
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक क्रांतिकारियों का देश है। यहां शहीदों की शहादत से ही देश को आजादी मिली है। उन्होंने ने भारतीय संविधान के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय संविधान ने हम सभी को अधिकारों के साथ-साथ कुछ कर्तव्य भी दिए हैं जिनको हमें पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए तभी हम भारत को आगे ले जा पाएंगे। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दो ऐसे क्षेत्र है जहां पर सरकार को और ज्यादा काम करने की जरूरत है, सरकार की नई शिक्षा नीति से हम यह उम्मीद करते है कि बच्चों को बहुत अच्छी शिक्षा और संस्कार दिए जाएंगे जिससे बच्चों में देश के प्रति कुछ नया करने का जज्बा पैदा होगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के विषय में जानकारी देते हुए बताते कि सत्र 2023 से आर्य कॉलेज के प्रांगण में नई शिक्षा नीति की शानदार शुरुआत हुई है। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी अब मेजर, माइनर, मल्टी डिसिप्लिनरी, वेल्यू एडीड, एबिलिटी इन्हांसमेंट और स्किल इनहांसमेंट की पढाई करेंगे। इसके तहत विद्यार्थियों को पहले साल तीन मेजर, एक माइनर, एक मल्टी डिसिप्लिनरी, एक वेल्यू एडीड, एक एबिलिटी इन्हांसमेंट और एक स्किल इनहांसमेंट के विषयों को पढ़ना होगा। इन विषयों को पढ़ कर विद्यार्थी खुद का सर्वांगीण विकास करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।
आर्य कॉलेज की एन.सी.सी. व एनएसएस इकाई के द्वारा आजादी के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर शानदार परेड का भी आयोजन किया। एन.सी.सी. कडैटस द्वारा आयोजित परेड की सभी स्टाफ सदस्यों ने सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग सदस्य मौजूद रहे।

Comments