जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता : अंडर 14 लड़कियों में गौरीशा ने स्वर्ण पदक हासिल किया
BOL PANIPAT पहली पानीपत जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन NV आर्चरी अकादमी, GDR गुरुकुल स्कूल पानीपत में आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत द्वारा आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 10 विद्यालयों से 70 प्रतिभागियों ने शिरकत की है। प्रतियोगिता में पांच आयु वर्ग 10 वर्ष से कम, 14 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष व सीनियर्स लड़के व लड़कियों के लिए रिकर्वराउंड, कंपाउंड राउंड व इंडियन राउंड के इवेंट्स आयोजित किये जा रहे हैं। यह जानकारी संघ के सचिव नागेश्वर वशिष्ठ ने दी। …