पानीपत जिले की एन.वी.आर्चरी अकादमी के 4 तीरंदाजों का राष्ट्रीय खेल में हुआ चयन ।
BOL PANIPAT : आर बी एस एम स्कूल भौंडसी गुरुग्राम में 30/11/22 से 4/12/22 तक तीरंदाज़ी सीबीएसई जोनल खेलो का हुआ आयोजन । प्रतियोगिता में पंचकूला रीजन जिसके अंदर करनाल, पानीपत जींद, हिसार, सोनीपत, रोहतक, भिवानी,झज्जर,गुरुग्राम, फरीदाबाद,रेवाड़ी व नारनोल से लगभग 120 विद्यालयों से लगभग 1500 प्रतिभागियों ने शिरकत की । प्रतियोगिता में पांच आयु वर्ग 10 वर्ष से कम, 14 वर्ष, 17 वर्ष, व 19 वर्ष लड़के व लड़कियों के लिए रिकर्व राउंड, कंपाउंड राउंड व इंडियन राउंड के इवेंट्स आयोजित किये जा गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन टी पी शर्मा सीबीएसई . से आए ऑब्जर्वर ने किया।
सीबीएसई जोनल प्रतियोगिता में पानीपत के एन वी आर्चरी अकादमी के 4 बच्चों का रहा दबदबा। जिसमे अंडर 14 वर्ग रिकर्व राउंड में उन्नत पुनिया के गुरुग्राम के साहिल को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक सहासिल किया और नेशनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चत किया वही दूसरी और अंडर 14 कंपाउंड राउंड में प्रियांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया व रास्ट्रीय खेलों के लिए चुना गया और अंडर 19 इंडियन राउंड में कार्तिक रजत पदक हासिल किया और राष्ट्रीय खेलो में अपनी जगह बनाई व अंडर 17 कंपाउंड वर्ग में हर्षित ने टीम गेम में रास्ट्रीय खेलो मे अपना स्थान सुनिस्चित किया ।
इस मौके पर पानीपत जिले के तीरंदाज़ी कोच नागेश्वर वशिष्ट ने बताया कि हमारे जिले के तीरंदाजों का सीबीएसई जोनल गेम्स में बेहद शानदार प्रदर्शन रहा और उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेल जो कि बेंगलुरु में आयोजित होने जा रहे है वहां भी पानीपत जिले के बच्चे बहुत शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Comments