Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at January 20, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 20 जनवरी। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि अहमदाबाद गुजरात में आयोजित 36वीं नेशनल गेमस में हरियाणा की पुरुष एवं महिला कबड्डी टीमों ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। इसी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाडिय़ों की राशि बढ़ाकर सम्मान प्रदान किया था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार संवदेनशील है।
कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि अब ईरान में आयोजित होने वाले जूनियर कबड्डी वल्र्ड कप की तैयारियों को लेकर एमेच्योर कबड्डी फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जूनियर कबड्डी बच्चों के लिए 23 जनवरी से 12 फरवरी, 2023 तक सांई सेंटर गांधीनगर( गुजरात) में कैम्प आयोजित किया जा रहा है। हरियाणा की टीम से अंकित, मंजीत, रोहित कुमार, विनय, अंकुश, नरेन्द्र, सचिन, योगेश, आशीष, प्रतीक दहिया व साहिल कुमार शिविर में भाग लेकर अपना प्रदर्शन करेंगे। इस शिविर में चयनित होने से समस्त खिलाडिय़ों में काफी उत्साह है। चयनित खिलाडिय़ों की जूनियर लडक़ों की टीम को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इरान में जूनियर वल्र्ड कप प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई हरियाणा की खेल नीति की बदौलत ही आज हरियाणा के कबड्डी खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर भारत देश व प्रदेश का नाम सुनहेरे अक्षरों में अंकित कर रहे है। इस बार भी ईरान में आयोजित जूनियर वल्र्ड कप में भाग लेकर भारत देश एवं हरियाणा प्रदेश का परचम पूरे विश्व में लहराऐंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश खेल क्षेत्र में सबसे आगे रहा है।

एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप सिंह दलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार अब राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को सात लाख, रजत पदक विजेता को पांच लाख और कांस्य पदक विजेता को तीन लाख रूपये देगी तथा सभी प्रतिभागी खिलाडियों को भी 51 हजार रूपये दिए जाएंगे। इससे प्रदेश के समस्त खिलाडिय़ों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के 11 खिलाड़ी चयनित होने पर एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार, महासचिव कुलदीप दलाल, उपाध्यक्ष धर्मबीर मलिक, खजांची बलबीर पहल, द्रोणाचार्य अवार्डी बलवान सिंह, अर्जुन अवार्डी अनूप कुमार, सूरजीत नारवाल, कृष्ण गोदारा, राजेश फोगाट, कोच बलवान दहिया, आशीष चहल, बबलू खेड़ी सनवाल, अनिल राठी, सुखपाल, विनोद, सुरेन्द्र चहल, संजीव तंवर, कृष्ण, कुलदीप कोच, कोच नसीब जांघू एवं एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने समस्त खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई खेल नीति के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Comments