Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इंटर कॉलेज वुमन बॉक्सिंग चैंपियन में आर्य कॉलेज की छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at November 18, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT- शुक्रवार 18 नवंबर, 2022 : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर कॉलेज वुमन बॉक्सिंग चैंपियन में आर्य कॉलेज की छात्रा कुमारी विंका ने महाविघालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने छात्रा का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, कोच राजेश टूर्ण सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 16 नवंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे इंटर कॉलेज वुमन बॉक्सिंग चैंपियन का आयोजन करवाया गया। जिसमे आर्य कॉलेज की छात्रा कुमारी विंका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने यह भी बताया कि विंका का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग टीम में भी चयन हुआ है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments