BOL PANIPAT – शनिवार 10 फरवरी 2024, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5-8 फरवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज की एम.ए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी अंजलि ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी की महिला टीम दस मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर ना केवल आर्य कॉलेज का बल्कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का भी नाम रोशन किया। उन्होंने यह भी बताया कि अंजलि का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से आगामी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स असम के लिए भी हुआ है। डॉ. गुप्ता ने इस शानदार सफलता के अवसर पर आज विजेता छात्रा कुमारी अंजलि का स्वागत करते हुए उसके उज्ज्वल की कामना करते हुए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल, प्राध्यापिका रजनी व अनूप को बधाई दी Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT – 09 फरवरी 2024, शुक्रवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज के 5 विद्यार्थियों ने टॉप…
BOL PANIPAT – सोमवार 29 जनवरी 2024, पंजाब के अमृतसर में स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पैन्चिंग स्लॉट प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने अपने शानदार खेल के बदोलत तीन कांस्य पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 25-27 जनवरी तक अमृतसर में स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पैन्चिंग स्लॉट प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशु, बीए तृतीय वर्ष की माफी और मुस्कान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पैन्चिंग स्लॉट के गांडा विधा में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर न केवल अपने महाविद्यालय का अपितु अपने जिले व राज्य का भी नाम रोशन किया। आज कॉलेज प्रांगण में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया व खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस अवसर पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश कुमार, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल, कोच रजनी व अनूप गुलिया को बधाई…