Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य महाविद्यालय मे किया गया कैम्पस ड्राईव का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 14, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – 14 जून 2024,आर्य महाविद्यालय पानीपत की करियर गाईडेंस एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्‌वारा आज कैम्पस ड्राईव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट कैंपस ड्राईव में 20 बैकिंग, आईटी व मार्केटिंग की कम्पनियों ने भाग लिया। प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने के-सैवन साल्यूशन से पहुँचे अरुण शर्मा व विभिन्न कम्पनियों के एचआर अधिकारियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने इस कैंपस ड्राईव के सफल आयोजन के लिए करियर गाईडेंस एवं प्लेसमेंट सैल की इंचार्ज प्रो. आस्था गुप्ता, समन्वयक डा. रजनी शर्मा व समन्वयक प्रो. पंकज चौधरी को बधाई दी।

इस ड्राईव का शुभारंभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर किया गया। सबसे पहले एच आर अधिकारियों को महाविद्यालय व यहाँ की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात् करियर गाइडेंस व प्लेसमेंट सेल के बारे में व इसके द्वारा पूरे वर्ष कराई गई गतिविधियो को एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया।

के-सैवन साल्यूशन के संचालक अरुण शर्मा ने प्री प्लेसमेंट टॉक की और कम्पनियों के एक आप्रेशन व डोमेन के बारे में बताया। डॉ जगदीश गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय मे विद्यार्थियों को महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल समय-समय पर उनके करियर के बारे मे जागरूक करती है। यह प्रकोष्ठ विद्यार्थियों और कॉलेज के बीच मे एक कड़ी का काम करता है।

इस ड्राइव के लिए 178 विद्यार्थियों ने अनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। उसके बाद कम्पनियों के एचआर अधिकारियों द्वारा अलग-2 कमरों में बैठाकर सभी विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए गए।

करियर गाईडेंस व प्लेसमेंट सेल टीम ने बताया कि कॉलेज में इस तरह की ड्राइव का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट सैल एक विद्यार्थी के करियर को निखारने में धुरी का काम करती है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने व उनके करियर को एक नई दिशा देने के लिए इस तरह की वर्कशाप का आयोजन हर साल किया जाता है।

मंच संचालन प्रो. पंकज चौधरी ने किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस ड्राईव में 250+ वर्तमान व पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस ड्राइव में 92 विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए गए। प्लेसमेंट ड्राईव का समापन सभी अतिथियों के धन्यवाद द्‌वारा किया ।

इस अवसर पर डा. मनीषा नागपाल, डा. सोनिया सोनी, डॉ अंजू मलिक, प्रो गरिमा, प्रो करिश्मा, प्रो हिना, प्रो. सोनू ढुल, प्रो मनमीत, प्रो. नैन्सी गुप्ता, प्रो. श्रेया बरेजा, प्रो. दीक्षा व अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। 

Comments