आर्य कॉलेज के दो स्वयं सेवकों ने लिया राज्यस्तरीय शिविर में भाग.
BOL PANIPAT – बुधवार 3 जुलाई 2024, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा राज्यस्तरीय कैंप का आयोजन हिमाचल प्रदेश के लाहोल स्पिती व मनाली में किया गया। शिविर में आर्य कॉलेज के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ। इन दो विद्यार्थियों ने इस राज्यस्तरीय शिविर में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। बुधवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने दोनों स्वय सेवकों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया व कैंप में शानदार उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी।
कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि एनएसएस का आदर्श वाक्य “मैं नहीं, बल्कि आप” लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है और निस्वार्थ सेवा की आवश्यकता को बनाए रखता है। एनएसएस छात्रों को दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण की सराहना करने और अन्य जीवित प्राणियों के प्रति विचारशील होने में मदद करता है। इस आदर्श वाक्य में एनएसएस का दर्शन अच्छी तरह से निहित है, जो इस विश्वास को रेखांकित करता है कि किसी व्यक्ति का कल्याण अंततः पूरे समाज के कल्याण पर निर्भर करता है
कॉलेज के एनएसएस इकाई के प्रभारी प्रो. विवेक गुप्ता ने बताया कि इस कैंप में आर्य कॉलेज के बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र अंकित ने हिमाचल के लाहोल स्पिती शिविर में भाग लिया। अंकित ने शिवर में 19 किलोमीटर ट्रैकिंग जो जिस्पा से दीपक ताल लेक, रोप नोट अभ्यास, रॉक क्लाइमिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग के साथ-साथ रेस्क्यू ऑप्रेशन की भी जानकारी हासिल की। वहीं बी कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र नितिश ने हिमाचल के ही एबीवीआइएमएएस के हैड क्वाटर मनाली में शिविर में भाग लिया और शिविर में सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लिया व दूसरे राज्यों की संस्कृति के विषय में जाना साथ ही वॉल क्लाइमिंग के बारे में जाना।

Comments