आर्य कॉलेज में हुआ पासपोर्ट अवेयरनेस शिविर का आयोजन
BOL PANIPAT : 29-4-2024, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पासपोर्ट सेल द्वारा आज पासपोर्ट अवेयरनेस कैंप लगाया गया। इस कैंप में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों में मुख्यतः तृतीय वर्ष के विद्यार्थी थे। आज के इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता द्वारा किया गया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है। इसके साथ ही जो विद्यार्थी विदेश की किसी भी यूनिवर्सिटी में अपनी उच्चतर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं वह विद्यार्थी कॉलेज से लेटर ऑफ रिकमेंडेशन ले सकते हैं। विद्यार्थी किसी भी प्रकार की पासपोर्ट संबंधित सहायता या विदेश में किसी भी विषय पर पढ़ाई करना चाहने वाले विद्यार्थी महाविद्यालय के पासपोर्ट सेल के नोडल अधिकारी डॉक्टर बलकार सिंह या टूरिज्म डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रो अंकुर मित्तल से किसी भी समय मिल सकते हैं। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रो अंकुर मित्तल ने पासपोर्ट बनवाने के समय ऑनलाइन फॉर्म भरते करते हुए जो दिक्कत आती हैं, उनको निराकरण करने के लिए उपाय बताएं। कार्यक्रम के अंत में डॉ बलकार सिंह द्वारा विदेश की यूनिवर्सिटी द्वारा भारत के विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप जैसे कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप और डॉड फैलोशिप इत्यादि पर जानकारी दी। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी को हार्दिक बधाई दी। इस कार्यक्रम में प्रो ललिता, प्रो कोमल और अजमेर सिंह उपस्थित रहे।

Comments