BOL PANIPAT : 11 अप्रैल 2023,आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज रेडक्रॉस इकाई के द्वारा एचआईवी एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम का…
–पांच मेडल जीत कर खिलाड़ियों ने किया कॉलेज का नाम रोशन BOL PANIPAT – सोमवार 10 अप्रैल 2023, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में 6 से 8 अप्रैल तक आयोजित हुई वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुवि के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी होने का गौरव प्राप्त कर आर्य कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज के खिलाडियों ने कुल पांच मेडल अपने नाम किए। सोमवार को विजेता खिलाडियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता समेत सभी प्राध्यापकों ने जोरदार स्वागत किया व विजेता खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार अवसर पर प्राचार्य ने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल समेत सभी स्टाफ सदस्यों को भी बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित की गई वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए पांच मेडल जीते। उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हर्षित ने 100 मीटर की दौड में सर्वश्रेष्ठ धावक होने का गौरव हासिल करते हुए गोल्ड मेडल और 200 मीटर की दौड में सिल्वर मेडल कब्जा किया। वहीं गत वर्ष की भांति कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी वर्षा ने अपनी प्रतिभा का लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर की में गोल्ड मेडल जीतने के साथ केयूके की बेस्ट खिलाडी होने ताज भी अपने नाम किया। साथ ही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी नीतु ने 200 और 400 मीटर दौड में सिल्वर मेडल जीते। अंत में प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि हमारे कॉलेज के छात्र-छात्राऐं आज हर क्षेत्र में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. मधुगाबा, प्राध्यापिका मीनाक्षी, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. मनीषा ढुढेजा, डॉ. राजेश टूर्ण, प्रो. पंकज चौधरी, प्राध्यापिका प्रिया गुप्ता समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Share this… Whatsapp Facebook…
BOL PANIPAT- 28 मार्च 2023, आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने कैथल के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में 25 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियागिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा व तीसरा स्थान हासिल कर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने विजेताओं का बुधवार को कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही फैशन व इंटीरियर डिजाइनिंग विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. संतोष टिक्कू, डॉ. मधु गाबा व वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक राजेश गर्ग को विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के लिए बधाई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कैथल के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में 25 मार्च को विभिन्न प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियागिताओं का आयोजन करवाया । आर्य के सात विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें पोट डेकोरेशन की प्रतियोगिताओं में आर्य कॉलेज की बी.वॉक इंटीरियर डिजाइनिंग के प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति मलिक ने द्वितीय स्थान व भाषण प्रतियोगिता में बी.एससी अंतिम वर्ष की छात्रा विजेता ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Share this… Whatsapp…
BOL PANIPAT – मंगलवार 28 मार्च 23 आर्य कॉलेज की लड़कियों ने हैंडबॉल और पेंचक सिलाट की प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रांज मेडल जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने कॉलेज के स्टाफ सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर नाज है की वो केवल शैक्षणिक में ही नहीं बल्कि खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश टूर्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च से 26 मार्च तक यूपी के बरेली में आयोजित जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज की बी.ए द्वितीय वर्ष छात्रा नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं कॉलेज की बी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने यूपी के बनारस में 13 से 19 मार्च तक आयोजित हुई सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में 23 से 26 मार्च तक आयोजित हुई पेंचक सिलाट खेल में महाविद्यालय की बी.ए द्वितीय…