Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आर्य कॉलेज में होगा महा रक्तदान शिविर का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL HEALTH , at September 4, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : सोमवार 4 सितंबर 2023, मंगलवार को आर्य पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में महारक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर में आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ बाहर से आए व्यक्ति भी रक्तदान कर सकेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य कॉलेज व रेड क्रॉस ब्लड सेंटर,पानीपत और श्री खाटू श्याम परिवार (रजि.) पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में महा रक्तदान शिविर् का आयोजन 5 सिंतबर 2023 को आर्य कॉलेज के कान्फ्रेंस हाल में किया जाएगा। महारक्तदान शिविर की अध्यक्षता प्रमुख समाज सेवी विजय जैन करेंगे। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आर्य कॉलेज के प्रधान सुरेंद्र सिंगला व कॉलेज के महासचिव सीए कमल शिरकत करेंगे

Comments