Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय योगा प्रतियोगता ने आर्य कॉलेज की गुंजन जीता गोल्ड मेडल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 4, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT – सोमवार 4 सितंबर 23

आर्य कन्या विद्यालय में तीन सितंबर को आयोजित हुए जिला स्तरीय योगा प्रतियोता में आर्य कॉलेज के विद्या र्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड, सिल्वर व ब्राँज मेडल जीत कर अपने महाविद्यालय का नाम रोशन किया। सोमवार को विजेता खिलाडियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व प्राध्यापाकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य जगदीश गुप्ता ने विद्या र्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर समेत पूरे विभाग को बधाई दी।

जानकारी देते हुए डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि पानीपत के आर्य कन्या विद्यालय में जिला स्तरीय योगा प्रतितयोगिता का आयोजन 3 सितंबर को करवाया गया। प्रपितयोगिता में आर्य कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की कुमारी गुंजन ने अपनी आयु वर्ग में गोल्ड व ब्राँज मेडल जीता वहीं बी. कॉम प्रथम वर्ष की कुमारी नेहा ने अपनी आयु वर्ग में सिल्वर और ब्राँज मेडल जीता। साथ ही उन्होंने बताया की गुंजन और नेहा का चयन 23-24 सितंबर को हिसार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जो की हमारे लिए हर्ष का विषय है।

Comments