BOL PANIPAT – मंगलवार 16 फरवरी 22, आर्य पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग , एफडीपी व आईक्यूएसी सेल संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन करवाया गया। वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, दिल्ली से डॉ. राजेश कुमार रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में पिछले 2 सप्ताह से विद्यार्थियों व प्राध्यापकों के लिए अलग-अलग विषयों पर वेबिनारों का आयोजन करवाया जा रहा है, जिससे सभी को अपने विषयों के साथ-साथ और भी बहुत सारी नई-नई जानकारियां मिल रही है। मुख्य वक्ता डॉ. राजेश कुमार ने अपने संबोधन बताया की किस प्रकार क्रांतिकारियों ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक वैचारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आधार प्रदान किया, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किन-किन तरीकों से क्रांतिकारी ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध लडाई रहे थे और भारतीय समाज…