आर्य पीजी कॉलेज में बी कॉम ऑनर्स द्वारा किया गया विदाई समारोह का आयोजन
–जूनियर्स ने दी सीनियर्स को दी विदाई पार्टी
–इशिका मिस फेयरवेल व पुल्कित मिस्टर फेयरवेल चुने गए।
BOL PANIPAT – 6 जून 2022, आर्य पीजी कॉलेज में बी कॉम ऑनर्स द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई पार्टी दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी। रंगारंग कार्यक्रमों ने विदाई पार्टी में सभी विद्यार्थियों का मन मोह लिया। इस आयोजन में इशिका मिस फेयरवेल व पुल्कित मिस्टर फेयरवेल चुने गए|

प्राचार्य ने कहा की हमें जीवन के अनुभवों से नया सीखने को मिलता है, हमे हमेशा कुछ नया सीखते रहना चाहिए। इस अवसर पर बी कॉम ऑनर्स के सभी अध्यापक मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम : मिस इशिका फेयरवेल के खिताब से व मिस्टर फेयरवेल पुल्कित को, मिस ऑलराउंडर अल्का को व मिस्टर ऑलराउंडर आशीष को, मिस्टर पंचुअल तरुण को व मिस पंचुअल पिंकी को, मिस ग्लैमरस सुरभि को, मिस्टर सिंसियर सत्यम को, मिस्टर पर्सनैलिटी यश को, मिस्टर हैंडसम देव को चुना गया।

Comments