Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया विदाई समारोह का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 4, 2022 Tags: , , , ,

–जूनियर्स ने दी सीनियर्स को दी विदाई पार्टी

–मानसी मिस फेयर वेल व चिराग मिस्टर फेयर वेल चुने गए।

BOL PANIPAT – 4 जून 2022, आर्य पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई पार्टी दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी। रंगारंग कार्यक्रमों ने  विदाई पार्टी में सभी विद्यार्थियों का मन मोह लिया। इस आयोजन में मानसी मिस फेयरवेल व चिराग मिस्टर फेयरवेल चुने गए|

प्राचार्य ने कहा की हमें जीवन के अनुभवों से नया सीखने को मिलता है, हमे हमेशा कुछ नया सीखते रहना चाहिए। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम :- मिस फेयरवेल के खिताब से मानसी को व मिस्टर फेयरवेल चिराग, मिस क्यूटीपाई निधी को, मिस कॉन्फिडेंस रितिका को व मिस्टर कॉन्फिडेंस अभय को, मिस्टर एनरजेटिक रोहित को, मिस्टर एम्बिशन ज्ञानदीप को, मिस सॉफ्ट हार्टेड निरु को, मिस्टर काइंड हार्टेड रमन, मिस पढ़ाकु विधि को चुना गया। 

Comments