Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के रितिक ने कविता पाठ प्रतियोगिता हासिल किया प्रथम स्थान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 31, 2022 Tags: , , , ,


BOL PANIPAT – 31 मई 2022, आर्य कॉलेज के एम.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र रितिक गोयल ने पाइट कॉलेज पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मंगलवार को छात्र रितिक का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही कॉलेज के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज ठाकुर को बधाई दी।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश ने जानकारी देते हुए बताया की पानीपत के पाईट कॉलेज में राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 27 मई को करवाया गया जिसमें रितिक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पहले 25 मई को हरियाणा ग्रंथ अकादमी द्वारा एम.डी.एस.डी कन्या महाविद्यालय,अंबाला में राज्य स्तरीय कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें प्रदेश के अलग-अलग महाविद्यालय के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रितिक ने कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए चेहरे पर चेहरा कविता सुना कर दूसरा स्थान हासिल कर अपने कॉलेज के साथ-साथ अपने माता-पिता व कॉलेज का नाम भी रोशन किया।

छात्र रितिक ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता को दिया।

इस अवसर डॉ. शालीनि, प्रो.गोपाल मलिक समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments