उद्यमिता पखवाड़े का जिला स्तरीय आयोजन
BOL PANIPAT : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत में उद्यमिता पखवाड़े का जिला स्तरीय आयोजन किया गया, जिसमें आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने परचम लहराया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जागरुक करना है । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं व आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है व युवाओं के सामने व्यवसाय के अनेक अवसर आते हैं। इस पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें आईडिया जनरेशन, पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग शामिल थे और इन तीनों ही प्रतियोगिताओं में आई.बी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। आईडिया जनरेशन में मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग के प्रथम पुरस्कार के विजेता इश्मीत और कोमल रहे । इस मौके पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा जी ने कहा कि आज के इस दौर में उद्यमिता का बहुत महत्व है, हमारे महाविद्यालय में भी यही प्रयास किया जाता है कि यहां से जॉब सीकर्स नहीं बल्कि जॉब प्रोवाइडर्स निकले । विभाग से डॉ. ज्योति गहलोत का योगदान सराहनीय रहा । उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा की ऐसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने से विद्यार्थियों की भौतिक क्षमता तो विकसित होती ही है साथ ही वे टीम वर्क जैसे गुण भी सीखते हैं । इस पखवाड़े के अंतर्गत पहले भी विभाग की ओर से विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएँ पहले भी करवाई जा चुकी हैं । इस मौके पर वाणिज्य विभाग से अजय पाल सिंह, माधवी, डॉ. ज्योति गहलोत मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की । विभाग के सभी प्राध्यापकों राजेश बाला, रूहानी शर्मा, साक्षी मुंजाल, करुणा सचदेवा, निशा गुप्ता, रीना रानी, रुचिका बत्रा,मनित कौर, सोनिया विरमानी, सुखजिन्दर सिंह, जागृति रानी, निशा गोयल, आकांशा शर्मा, आँचल, रूबी और अनू बेनीवाल ने विद्यार्थियों को शुभाशीष दिया ।

Comments