जनता समाधान शिविर में शिकायतकर्ता की शिकायत पर होता दुध का दुध पानी का पानी: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया.
-शिकायतकर्ता राज सिंह ने उपायुक्त से बिंझौल नहर का पानी कम करने की प्रार्थना की
-शिविर में अधिकारी रोजाना जन मानस की समस्याओं पर समाधान के साथ-साथ करते मंथन व चिंतन
-जनता समाधान शिविर में पहुंची 231 समस्याएं, 114 का हुआ मौके पर समाधान।
BOL PANIPAT , 19 जुलाई। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर में जन मानस की समस्याओं को तत्काल समाधान करने को लेकर प्रशासन कृत संकल्प है। जनता के इस विश्वास को कायम रखने के लिए अधिकारी रोजाना 2 घंटे जनता समाधान शिविर में जन मानस की समस्याओं को सुनते हैं व उसके पश्चात अगले दो घंटों में विभागीय कार्यालय पहुंच कर उनका समाधान करते हैं। यह प्रक्रिया 10 जून से लगातार जारी है। इन जनता समाधान शिविरों में अधिकारियों को बड़े स्तर पर कामयाबी मिल रही है।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता समाधान शिविर में शिकायतकर्ता की शिकायत के साथ दूध का दूध व पानी का पानी होता है। न्याय के लिए यह जनता समाधान शिविर हमेशा याद किया जाता रहेगा। इन शिविरों की कामयाबी के बाद जिले में काफी बदलाव दिखाई देने लग गया है। समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों में जो बैचेनी थी उस पर काफी हद तक लगाम लगी है।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समाधान शिविर में समय परिवर्तन करने के बाद समस्याओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादा समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। शहर के लोगों की समस्याएं कम है जिनका निदान कम से कम समय में हो जाता है। उपायुक्त ने बताया कि शिविर में कई बार कुछ लोग नौकरी के लिए भी पहुंचते हैं जो इस शिविर का हिस्सा नही है। शिविर का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना है नौकरी के लिए यह मंच नहीं है।
शिकायतकर्ता राज सिंह वासी कृष्ण नगर ने उपायुक्त से बिंझौल नहर का पानी कम करवाने की प्रार्थना की। उन्होंने उपायुक्त से विनती की कि उनका लड़का प्रदीप रात्री के वक्त अपनी स्कूटी लेकर बस स्टैंड के लिए निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उसकी स्कूटी बिंझौल नहर पर खड़ी मिली। उन्होंने उपायुक्त से नहर का पानी कम करवाने की अपील की इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को नहर में जाल डालने के आदेश दिये।
शिकायतकर्ता धर्मवीर वासी देहरा ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि मेरे फसल मेरा ब्यौरा के तहत सरकारी पोर्टल पर करवाया था लेकिन किन्हीं कारणों से खाता अपडेट नहीं हो पाया था। इसके चलते पेमेंट मेरे खाते में नहीं पहुंची है। उन्होंने उपायुक्त से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। एक अन्य शिकायतकर्ता महेंद्र वासी ईदगाह कॉलोनी ने उपायुक्त से अपनी अर्जी देकर प्रार्थना की कि किन्हीं कारणों से उनकी दिमाग में पानी भी गया व वे विकलांगता का शिकार हो गये। उन्होंने अपनी स्थिति बताई कि उनके पास रोजगार का कोई जरिया नहीं है। सभी प्रकार के इलाज करवा चुका हूं। उन्होंने विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने की प्रशासन से गुहार लगाई। उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रार्थी के लिए जा संभव हो सके करने के निर्देश दिये। एक अन्य शिकायत में राणा सिंह, बलवान, दीवानचंद, प्रेमचंद अशोक कुमार वासी रजा पुर ने उपायुक्त से स्कूल की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की प्रार्थना की । इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिये।
वयोवृद्ध शिकायतकर्ता नफे सिंह वासी भादड़ ने उपायुक्त से गांव में बैक बनवाने, स्कूल के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करने , पेंशन बनवाने व गांव के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देश दिये की वे वयोवृद्ध की समस्याओं पर संज्ञान लें। शिकायतकर्त्ता आशा रानी वासी रैर कलां ने लोन माफी की अर्जी उपायुक्त को दी। उन्होंने इस संदर्भ में उपायुक्त के सामने अपनी स्थिति भी रखी।
उपायुक्त ने विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ता सुनीता वासी गढ सरनाई ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि उनकी बेटी की चार वर्ष पूर्व शादी हो चुकी। ऑनलाइन फाइल भी लगा रखी है लेकिन अभी तक कन्यादान की राशि नहीं मिल पाई है। उन्होंने उपायुक्त से संबंधित विभाग को राशि दिलवाने का अनुरोध किया। जनता समाधान शिविर में बिजली -पानी ,पेंशन व अपराध से संबंधित भी अनेक समस्याएं मिली।
इस मौके पर निगम कमिश्नर साहिल गुप्ता,एसडीएम मनदीप सिंह,निगम संयुक्त कमिश्नर मनी त्यागी, नगराधीश टीनू पोसवाल,जिला परिषद के सीईओ गौरव, सीएमओ जयंत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, मत्स्य अधिकारी अनुज कुमारी,चीफ इंजीनियर शुगर मिल राजकुमार, एलडीएम राजकुमार, पशुपालन विभाग डॉ. माणिक, वन विभाग के रेंज आफिसर जय किशन आदि मौजूद रहे।

Comments