Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


25 हजार  श्याम भक्त एक विशाल झंडे के तले श्याम यात्रा पर चलेंगे : विकास गोयल

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 14, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 25 हजार  श्याम प्रेमी सुगमता से दर्शन करेंगे। यह घोषणा वृंदावन ट्रस्ट रजिस्टर्ड पानीपत में प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गयी।  राष्ट्रीय राजमार्ग  25 हजार  पैदल यात्रियों से लबालब होगा।  आस्था विश्वास की यह यात्रा पैदल समर्पित होकर की जाएगी।  वृंदावन ट्रस्ट द्वारा आज यह घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई।  पानीपत नगर के  25 हजार  श्याम भक्त एक विशाल झंडे के तले श्याम यात्रा पर चलेंगे।  वृंदावन ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल व अध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा कि  बाबा के चरणों में दो नारियल सभी भक्तों का हाथ लगवा कर निकटवर्ती मंदिर में चढ़ाये  जाएंगे आवलें  की एक माला आंवला एकादशी से पूर्व चढ़ाई जाएगी।  बाबा के लिए सुगंधित इत्र  पुरानी दिल्ली से मंगाया गया है।  बाबा का विशाल ध्वज राजस्थान से मंगवाया गया है।  श्याम बाबा का  श्रृंगार कोलकाता के फूलों से किया जाएगा।  यह सेवा वृंदावन ट्रस्ट को मिली है।  महाराज गीता मनीषी स्वामी  ज्ञानानंद जी महाराज व सांसद संजय भाटिया भूमि पूजन करेंगे और नींव  खुदाई का कार्य प्रारंभ करेंगे।  श्री श्याम प्रचार प्रसार सेवा समिति और  वृंदावन ट्रस्ट रजिस्टर्ड पानीपत सामूहिक रूप से यात्रियों की वापसी के लिए इंतजाम करेंगे।  हरियाणा रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक के द्वारा  बैक टू बैक बसों  का इंतजाम किया है जो अंबेडकर चौक से यात्रियों को पानीपत तक लेकर आएगी।  प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से आग्रह किया गया की वापसी के लिए यात्री अंबेडकर चौक चुलकाना पर एकत्रित हो।  इस अवसर पर विकास गोयल राकेश बंसल हरीश बंसल नवीन गर्ग वरुण सिंगला पुनीत गर्ग आशीष गर्ग दिनेश गर्ग जोगिंदर कुंडू बलदेव गांधी गोरस बंसल यीशु गोयल राहुल गुप्ता विशाल मुकेश गोयल सुनील रावल संजय गोयल इत्यादि मौजूद रहे। 

Comments