Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में 2522 ने दिया सीईटी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 6, 2023 Tags: , , , ,

सात स्थानों पर 11 केंद्रों पर हुआ सीईटी

BOL PANIPAT , 6 अगस्त। एचएसएससी के सीईटी के लिए रविवार को पानीपत में साथ स्थानों पर 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई। इन केंद्रों पर रविवार को 3058 में से 2522 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि रविवार को परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले में नकल करने की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराई गई।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सोमवार को भी जिले में सीईटी के लिए अभ्यर्थी आने वाले हैं। उन्होंने बताया की सोमवार को जिले में 11 स्थानों पर बनाए गए 18 केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि एचएसएससी के सदस्य सचिन जैन की देखरेख में परीक्षा कराई जा रही है।

Comments