Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते 6 युवक गिरफ्तार। दाव पर लगी 15840 रुपये की नकदी बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 मार्च 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने वधावाराम कालोनी में जुआ खेल रहे 6 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 15480 रूपये की नगदी बरामद हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बरसत चुंगी पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की वधावाराम कॉलोनी में संजय के भाई के मकान के पिछले गेट के पास 5/6 युवक ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 युवकों को काबू कर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 15840 रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रवि, मोंटी, राजीव, सोहित निवासी वधावा राम कॉलोनी, आशीष निवासी दीनानाथ कॉलोनी व नरेश निवासी हरिसिंह कॉलोनी के रूप में हुई।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद ताश के पत्ते व दाव पर लगी 15840 रूपये की नगदी कब्जा पुलिस ने लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गेम्बलिंग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments