12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में हो चुकी है 82198.3 मीट्रिक टन गेहूं की आवक
BOL PANIPAT , 13 अप्रैल। रबी फसल खरीद अभियान 2023 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 82198.3 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 56193 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। एचडब्ल्यूसी द्वारा 1800 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2125 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस बुधवार सांय इस कुल आवक में से बबैल केन्द्र पर 1120 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 6346 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 3185, छिछड़ाना केन्द्र पर शून्य मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 8823 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 2346 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर शून्य, पानीपत खरीद केन्द्र पर 11653 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 21357 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 1095 मीट्रिक टन, उरलाना में 268 मीट्रिक टन टन की आवक हुई है व अहर में शून्य मीट्रिक टन गेंहू की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।
आदित्य कौशिक ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments