गृह मंत्री अनिल विज वयोवृद्ध भाजपा नेता डॉक्टर मनोहर लाल सुनेजा का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे पानीपत
BOL PANIPAT : हरियाणा प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज आज पानीपत के इंसार बाजार में वयोवृद्ध भाजपा नेता डॉक्टर मनोहर लाल सुनेजा का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे। लाल बत्ती चौक से डॉक्टर सुनेजा के आवास तक पहुंचने में गृह मंत्री को भी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।डॉक्टर मनोहर लाल सुनेजा का हालचाल जानने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि पानीपत से उनका पुराना रिश्ता है। पानीपत के लोग उनके दिल में बसते हैं। यहां आकर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। गृह मंत्री विज ने कहा कि उनके मामाजी पंजाब नेशनल बैंक पानीपत के मैनेजर हुआ करते थे उस दौरान जब भी मामा के घर आते थे तो सुबह के समय पानीपत की सैर करने निकल जाया करते थे। जहां मामा जी का मकान होता था उसके पीछे एक कोठी होती थी। कोठी वालों ने तांगा रखा हुआ था। अक्सर तांगे को लेकर घूमने के लिए निकल जाया करते थे।

वहीं पानीपत के बाजार में जाम की समस्या के बारे में गृह मंत्री ने कहा कि बाजार के प्रधान ने बाजारों में ट्रैफिक जाम की समस्या के बारे में बताया है। इस बारे में अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल कर दिया जाएगा। वही विभिन्न राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बारे में विज ने कहा कि अबकी बार जहां भी चुनाव होंगे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बनेगी । बाजार के प्रधान सुनील अरोड़ा ने कहा कि बाजार की समस्या के बारे में गृह मंत्री से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा

Comments