Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


करियर गाइडेंस / प्लेसमेंट सेल एवं रुबीकॉन के संयुक्त तत्वावधान में एंप्लॉयबिलिटी स्किल्स के विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का समापन समारोह मनाया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी रोड स्थित आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल एवं रुबीकॉन के संयुक्त तत्वावधान में  एंप्लॉयबिलिटी स्किल्स के विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का समापन समारोह मनाया गया। इस समापन समारोह में 88 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार जी ने कहा कि हमारे महाविद्यालय का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई करवाना नहीं है बल्कि शिक्षा एवं कौशल में तालमेल बिठाना भी है ताकि भारत में रोजगार बाजार और नियोक्ताओं के लिए कौशल प्रशिक्षण, तकनीकी विकास एवं संचार कौशल से सुसज्जित नई पीढ़ी तैयार हो जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए पिछले वर्ष हमारे महाविद्यालय ने रूबीकोन के साथ एमओयू साइन किया जिसमें विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख स्किल्स को उभारने के लिए 1 सप्ताह का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसी अवसर पर महाविद्यालय की उप- प्राचार्या डॉ मधु शर्मा ने कहा कि रोजगार कौशल किसी व्यक्ति की वह आवश्यक स्किल्गुन व्यक्तित्व या वैल्यू होती है जो उसे कार्यस्थल पर एक कामयाब कर्मचारी बनाती है और आज के समय में कंपनियां साक्षात्कार के समय इन्हीं स्किल्स पर ध्यान देती है।

इस अवसर पर कैरियर एवं प्लेसमेंट सेल की ऑफिसर डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा कि दुनिया के अधिकांश विकसित और विकासशील देशों में भारत के कौशल प्रशिक्षित युवाओं की मांग बढ़ती जा रही है। देश में भी मेक इन इंडिया की सफलता के लिए कौशल प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत दिखाई दे रही है। इसी उद्देश्य से यह कोर्स करवाया गया ताकि ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ सके एवं उनको रोजगार के कई सुनहरे अवसर भी मिल पाए। इस अवसर पर प्रो. पवन कुमार,  डॉ.शर्मिला यादव, प्रो.निशा, मिस्टर पीयूष, आदि मौजूद रहे।

Comments