Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


महिला अपने मकान में मृत अवस्था में पाई गई।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at March 27, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : सनौली(प्रीति शर्मा), गांव सनौली कलां में रविवार सुबह एक महिला अपने मकान में मृत अवस्था में पाई गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गांव सनौली कलां में सुबह करीब 8 बजे करीब 55 वर्षीय बिमला पत्नी स्व.राजिन्द्र अपने मकान में मृत मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मृतक के मकान पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर थाना सनौली प्रभारी रामनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तथा एफ एस एल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस नेे जहां ग्रामीणो से पूछताछ कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया। वही एफ एस एल टीम ने नमूने एकत्रित किए। मृतक बिमला के देवर महेन्द्र ने बताया कि बिमला के पति राजिन्द्र के 6 साल पहले मृत्यू हो चुकी है। जबकि मृतक को कोई संतान नहीं है। इसलिए उसकी देखभाल वही कर रहे थे।

शनिवार रात को बिमला खाना खाकर सोई थी। सुबह करीब 7 बजे जब वह उसके मकान में उसके लिए चाय लेकर पहुंचा तो मृत मिली। जिसके बाद उसने अपने परिजनो व ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणो ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक बिमला के शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके हवाले कर दिया। जिसके बाद उन्होंने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया है। वहीं इस बारे में थाना सनौली प्रभारी रामनिवास का कहना है। कि मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

Comments