मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गांव सिवाह में तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
BOL PANIPAT , 4 अप्रैल। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को गांव सिवाह में करीब एक करोड़ से ऊपर की धनराशि से बन रहे तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय में इस तालाब का निर्माण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि एसटीपी का पानी साफ करके जो पानी तालाब में लाया जाए वह तय मानकों के हिसाब से ही डाला जाए।
विधायम महिपाल ढांडा, जेजेपी नेता देवेन्द्र काद्यिान व सरपंच खुशदिल काद्यिान की ओर से मुख्यमंत्री मनोहरलाल के समक्ष रखी गई गलियों के पुननिर्माण की मांग पर उन्होंने उपायुक्त सुशील सारवान को कहा कि वे सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर गांव की गलियों को दोबारा बनाने के निर्देश दें।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अधिकारियों को निर्देश कि दिए कि गांव सिवाह में बनाए जा रहे तालाब के चारों तरफ स्पॉट वॉल भी बनाई जाए ताकि लोग इस पर सुबह की सैर भी कर सकें। इसके चारों तरफ पौधे भी लगाए जाएं। इसके साथ-साथ ग्रिल भी लगाई जाए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि पशुओं के आन-जाने के लिए मुख्य स्थान ढालनुमा बनाया गया है ताकि उन्हें आने-जाने में दिक्कत ना हो। इस मौके पर जेजेपी नेता देवेन्द्र काद्यिान, जेजेपी जिला अध्यक्ष सुरेश काला, सरपंच दिलखुश काद्यिान इत्यादि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इससे पूर्व में बरसत रोड स्थित निर्माणाधीन एसटीपी का दौरा कर अधिकारियों से जायजा लिया। इस मौके पर निगमायुक्त आर.के.सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को विस्तृत जानकारी भी दी। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा और मेयर अवनीत कौर भी उपस्थित रही।

Comments