110 लोगों ने निःशुल्क मेडिकल कैम्प का लाभ लिया
BOL PANIPAT : रेनबो अस्पताल की ओर से आज श्वास,ऐलर्जी एवं अस्थमा रोग का निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया । चेस्ट फ़िज़िशियन एवं आईसीयू केयर स्पेशलिस्ट डा० मेघा शर्मा ने मुफ़्त परामर्श किया । मरीज़ों मुफ़्त जाँच के साथ साथ मुफ़्त दवाइयाँ वितरित की गयी जिसका खर्च एनजीओ रेनबो सोशल सर्विस इनिशिएटिव द्वारा वहन किया गया। लगभग 110 लोगों ने कैम्प की सुविधाओं का लाभ लिया जिनमे से 60 महिलायें एवं 50 पुरुष रोगी थे ।
इनमे से लगभग 30% सीओपीडी , 30% अस्थमा, 20% चेस्ट ऐलर्जी एवं 10% क्रॉनिक लंग डिज़ीज़ से ग्रसित मिले । डा० मेघा शर्मा ने बताया की अप्रैल का माह गेंहूँ कटाई का होता है जिसमें सबसे ज़्यादा दिक़्क़त साँस के मरीज़ों को आती है इसीलिए साँस के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें ।
चेस्ट फ़िज़िशियन एवं आईसीयू केयर स्पेशलिस्ट डा० मेघा शर्मा अब रेनबो अस्पताल में 24 घंटे अपनी सेवाएँ देंगी और इमर्जेन्सी में भी उपलब्ध रहेंगी ।

Comments