Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू. आरोपी की निशानदेही पर असला तस्कर को भी किया गिरफतार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2022, अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू, आरोपी की निशानदेही पर असला तस्कर को भी किया गिरफतार.सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैं। पकड़े गए आरोपियो की पहचान राहुल पुत्र कृष्ण निवासी कटवाल व वीरेंद्र पुत्र नफे सिंह निवासी बिगाना जीन्द के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपियो के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपियों का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी राहुल के खिलाफ अवेध हथियार रखने व चोरी की वारदातों के संबंध में जीन्द व कैथल में कुल 4 मुकदमें दर्ज है। वही आरोपी वीरेंद्र पर अवेध हथियार रखने का कैथल में एक मुकदमा दर्ज है।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार साय सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान असंध रोड पर शिवपुरी के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध किस्म को युवक पैदल-पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने शक के आधार पर कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राहुल पुत्र कृष्ण निवासी कटवाल जीन्द के रूप में बताते हुए उक्त अवैध देसी पिस्तौल अपने जानकार वीरेंद्र पुत्र नफे सिंह निवासी बिगाना जीन्द से 3500 रूपए में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी राहुल दोस्तो में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को अपने पास रखता था।

आरोपी राहुल की निशानदेही पर आरोपी वीरेंद्र को असधं रौड पर सौदापुर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी वीरेंद्र से की गई पुलिस पुछताछ में खुलाशा हुआ वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल को कैराना यूपी में अज्ञात युवक से खरीद कर लाया था। कुछ समय पहले उसने उक्त अवैध देसी पिस्तौल राहुल को 3500 रूपए में बेच दिया । आरोपी वीरेंद्र ने कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए बचे 1200 रूपए आरोपी वीरेंद्र के कब्जे से बरामद किये गए।

Comments