डा.अर्चना गुप्ता ने 3 गांवों में शक्ति प्रमुखों की बैठक ली
BOL PANIPAT , सनौली (प्रीति शर्मा) : भाजपा जिला अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता ने आज क्षेत्र के 3 गांवों में शक्ति प्रमुखों की बैठक ली। वहीं यहां पहुंचने पर भगवान परशुराम फांउडेशन कमेटी के जिला प्रधान सुरेन्द्र शर्मा द्वारा डा.अर्चना गुप्ता का शुद्ध मोतियों की माला से स्वागत व सम्मान किया।
गांव जलालपुर प्रथम, रिशपुर व नन्हेड़ा में शक्ति प्रमुखों की बैठक लेते हुए, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता ने कहा कि मौजूद केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जन कल्याण की अनेकों योजनाएं चला रही है। काफी हद तक पीएम मोदी की अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की योजना सफल भी हो रही है। भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार में पैदा हुए बिचौलियों का समाप्त करने का काम कर दिया है। अब सरकार का पैसा जरूरतमंद के खाते में सीधा पहुंचता है। शक्ति प्रमुखों को चाहिए की वह सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी जनता तक पहुंचाए। इस अवसर पर सनौली ब्लाक प्रधान बलवान शर्मा, महामंत्री रणजीत शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गंगाराम स्वामी, सनौली खुर्द के कार्यवाहक सरपंच प्रदीप शर्मा, दिनेश त्यागी, नारायणदत्त त्यागी, कृष्ण त्यागी व घनश्याम फौजी आदि मौजूद रहे। वहीं गांव सनौली खुर्द पहुंचने पर डा.अर्चना गुप्ता को भगवान परशुराम फांउडेशन कमेटी के जिला प्रधान सुरेन्द्र शर्मा ने शुद्व मोतियो की माला भेंट कर सम्मानित किया।

Comments