Friday, July 31, 2026
Newspaper and Magzine


हरा चारा योजना के तहत किसानों को मिलेंगे 10000 रूपये प्रति एकड़ अनुदान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 25 मई। बुधवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग  के उप निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि  चारा की कमी के चलते सरकार द्वारा एक नई पहल की गई है, जिसमें एक किसान को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये का अनुदान डीबीटी के माध्यम से उसके बैंक खाते में किया जाएगा। एक किसान अधिकतम 10 एकड़ का लाभ ले सकता है, जो कि एक लाख रूपये प्रति किसान है। पंजीकृत गौशाला जिस किसान से हरा चारा प्राप्त करेगा, उस किसान की जमीन, फसल (हरा चारा)व अन्य जानकारी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल् पर पंजीकृत करेगी। संबंधित गौशाला 20 मई से 31 मई-2022 तक किसान का विवरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत कर सकती है। पंजीकृत गौशाला अधिक जानकारी के लिए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग गी वैबसाइट एचटीटीपी:/एफएएसएलडॉटहरियाणाडॉट जीवोवीडॉटइन पर संपर्क करें। पंजीकृत गौशालाएं जिनके पास 100 पशुओं से कम पशु हैं, वह 10 पशुओं पर प्रति एकड़ की दर से चारा चयनित किसान से सबसिडी पर प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने बताया कि चारे का मूल्य संबंधित गौशाला एवं चयनित किसान द्वारा आपसी सहमति से अनुबंध पत्र प्रारूप से निर्धारित किया जाएगा। एमएफएमबी पोर्टल पर अनुबंध पत्र पंजीकरण के 15 दिन बाद डाल देगा। संबंधित गौशाला चयनित किसान की पूरी जानकारी 30 जून तक संबंधित उप कृषि निदेशक को उपलब्ध करवाएगी, जिससे कि उसकी भौतिक सत्यापन समय पर की जा सके। संबंधित गौशाला द्वारा चारे की मात्रा एवं कीमत सत्यापित की जाएगी। उसके बाद भौतिक सत्यापर उपरांत संबंधित उप कृषि निदेशक की सिफारिश अनुसार किसान को डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी जारी की जाएगी। संबंधित गौशाला चारा प्राप्त होने के बाद जानकारी ऑनलाईन मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अंकित करेगी।

Comments