स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ ने पत्र लिखकर गत 6 दिसम्बर 2021 व 20 अप्रैल 2022 को सरकार व स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के बीच हुए समझौते को लागू करने की मांग की.
BOL PANIPAT : 7 जून, स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ ने प्रदेश के मुख्यमन्त्री व स्वास्थ्य मन्त्री को पुन पत्र लिखकर गत 6 दिसम्बर 2021 व 20 अप्रैल 2022 को सरकार व स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के बीच हुए समझौते को लागू करने की मांग की है। आज यहा जारी एक सयुक्त प्रैस विज्ञप्ति मे संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा , महासचिव सतपाल खासा, उप प्रधान सुदेश कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांगो को लेकर गत 6 दिसमबर 2021 व पुन 20 अप्रैल 2022 को विभाग के महानिदेशक की अध्यक्षता मे उच्च अधिकारियो व स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के बीच हुई बैठक मे समाप्त किये सभी पदो को बहाल रखने , राज्य मे आबादी के अनुसार नये पद सृर्जित करने, पदोन्नत पदो के वेतनमान संशोधित करने की अधिसूचना जारी करने , रिक्त पदो पर तुरन्त भर्ती करने के सहित अनेक मागो पर महानिदेशक द्वारा दिये गये आश्वासन के उपरान्त सकारात्मक कार्यवाही न होने से प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियो मे रोष बना हुआ है।
उन्होने बताया कि आश्वासन के मुताबिक अभी तक नागरिक हस्पताल नरवाना, पलवल व हांसी के पदो सहित अन्य पदो को अभी तक अपलोड न करने और पदोन्नत पदो के वेतनमान संशोंधित करने की अधिसूचना जारी न होने से अधिकारियो की टालमटोल की नीति का पता चलता है। ग़ौरतलब है कि महानिदेशक के आश्वासन उपरान्त संघ ने अपना 26 अप्रैल का अनशन स्थगित कर दिया गया है।
कर्मचारी नेताओ ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश मे रिक्त पडे एम.पी.एच.डब्लू. के सैकडो पदो पर तुरन्त भर्ती करने, राज्य के 312 उप स्वास्थ्य केन्द्रो पर एम.पी.एच.डब्लू. (पुरूष ) के पद स्वीकृत करवाने , 31 पुरानी व पहले से स्वीकृत पी एच सी में पुरूष व महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पद की स्वीकृति दिलवाने, स्वास्थ्य सुपरवाईजर को नियत यात्रा भता 4000 रूप्ये प्रति माह देने, राजस्थान की भाति हरियाणा मे महिला स्वास्थ्य सुपरवाईजर को ब्लाक सुपरवाईर, जिला सुपरवाईजर के पदो पर पदोन्नति देने, पदोन्नत पदो की बहाली करते हुए सिनियर मलेरिया निरिक्षक, असिस्टैन्ट यूनिट आफिसर, असिस्टैन्ट मलेरिया आफिसर के पर तुरन्त पदोन्नति करने की मांग भी की है।
कर्मचारी नेताओ ने सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को समानित करने, रिक्त पदों को भरने, राज्य मे आबादी के अनुसार नये पद सृर्जित करने, ग्रेडेशन लिस्ट जारी करने पर तीव्रता से कार्यवाही करने की माँग की है। कर्मचारी नेताओ ने बताया कि यदि शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही नही हुई तो स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ आम नागरिक तथा बेरोजगार डिप्लोमा प्राप्त युवको की भागीदारी के साथ जन आन्दोलन शुरू करेगा।

Comments