Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित शर्मा ने पैनल अधिवक्तों के साथ बैठक की।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 9, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 9 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने पैनल अधिवक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत मनीषा बत्रा के दिशानिर्देशा अनुसार आज पैनल अधिवक्ताओ के साथ लीगल ऐड केसों को लेकर बैठक की हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में अधिवक्तों से मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा तथा साथ साथ उनका निवारण भी किया ।

उन्होंने बताया कि अधिवक्तों को रोज लीगल ऐड रजिस्टर में उनको दिए हुए केसों की हर तारीख की एंट्री दर्ज करने के निर्देश दिए है और साथ साथ यह भी कहा गया कि उनको दिए हुए क्रिमिनल केसों में एप्लिकेंट की सहमति से उनकी बेल जल्द से जल्द संबंधित अदालत में लगाये। उन्होंने अधिवक्तों को जागरूक करते हुए यह भी कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण में आने वाले हर जरूरत मंद को कानूनी सेवाएं प्रदान करना हमारा प्रथम धर्म एवं कार्य है। इसलिए इसको हम सब ने मिलकर सच्ची निष्ठा के साथ पूर्ण रूप से करना चाहिए

Comments