बाइक चोरी व फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार. 3 वारदातों का खुलासा।
-झपटा गया मोबाइल फोन, वारदात में प्रयोग की बाइक सहित चोरी की तीन बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 17 जून 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने झपटमारी व बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों से मोबाइल झपटमारी की एक व बाइक चोरी की दो वारदात को खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र रोहताश निवासी अर्जून नगर व सीटू पुत्र रतन निवासी सुंदरपुर बरा कला जीन्द के रूप में हुई।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार साय गश्त के जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर असंध रोड पर शिव मंदिर के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनो आरोपी युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक पर सवार होकर बीते रविवार को काबड़ी रोड पर कच्ची फाटक के पास एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में मलखान पुत्र भीसरी निवासी बरथान कानपुर यूपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया झपटा गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना किला व थाना माडल टाउन में मुकदमे दर्ज है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की उक्त दोनो बाइक, झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनो नशा करने के आदि है नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपियों ने झपटमारी व बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
निम्न वारदात का खुलासा हुआ :
- आरोपियों ने 12 जून को काबड़ी रोड पर कच्ची फाटक के पास मलखान निवासी बरथाना कानपुर यूपी का मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम दिया। थाना पुराना औधोगिक में मलखान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने अप्रैल में माडल टाउन में एक घर के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में संदीप निवासी माडल टाउन पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने मई में हनुमान कॉलोनी में एक घर के बाहर से सीडी डिलक्स बाइक चोरी की। थाना किला में रोहताश निवासी हनुमान कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments