Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


डाटा साइंस की सबसे ज्‍यादा मांग. अर्थव्‍यवस्‍था को संभालते हैं

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 27, 2022 Tags: , , , , ,

पाइट में डाटा साइंस एवं बिजनेस इंटेलीजेंस पर एक्‍सपर्ट टॉक हुआ, कंपनियों के विशेषज्ञ पहुंचे

BOL PANIPAT : समालखा (पानीपत) – पानीपत इंस्‍टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी (पाइट) में बीटेक आइटी की ओर से एक्‍सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। मल्‍टीनेशनल कंपनियों से विशेषज्ञों ने एमर्जिंग टेक्‍नॉलोजी के छात्र-छात्राओं को बताया कि इस समय डाटा साइंस की पढ़ाई करने वालों की सबसे ज्‍यादा मांग है। यही छात्र देश की अर्थव्‍यवस्‍था को संभाल सकते हैं, आगे बढ़ा सकते हैं। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने अतिथियों का स्‍वागत किया और एमर्जिंग टेक्‍नॉलोजी के छात्रों को इस विषय के बारे में जागरूक किया। उन्‍होंने कहा कि स्‍टार्टअप के लिए डाटा साइंस बेहद महत्‍वपूर्ण है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का सपना है कि भारत आत्‍मनिर्भर हो। डाटा साइंस के माध्‍यम से हम इस सपने को पूरा कर सकते हैं।

डाटा साइंस एवं बिजनेस इंटेलीजेंस पर डाटा एनालिस्‍ट लीडर अमीषा सक्‍सेना ने बताया कि डाटा साइंस से पता चलता है कि बाजार में किस उत्‍पाद की मांग चल रही है। कौन सी आयु वर्ग का व्‍यक्ति किस उत्‍पाद को पसंद कर रहा है। इसी आधार पर मांग और सप्‍लाई की चेन तैयार होती है। अगर अनुमान स्‍टीक होने लगें तो बाजार में रोजगार बढ़ते हैं। बाजार का विकास होता है।

एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के सीएसई विभाग के अध्‍यक्ष डॉ.बसंत वर्मा ने कहा कि बाजार की मांग के अनुसार अगर शिक्षा होगी तो करियर में सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप बाजार की नब्‍ज को नहीं समझ सकते तो कामयाब नहीं हो सकते। डाटा साइंटिस्‍ट शैलेष गिरी और धर्म सिहाग ने एमएल ओप्‍स फ्रेम वर्क के बारे में बताया। यह मशीन लर्निंग का टूल होता है। एमेजॉन जैसी सर्विस में यह काम आता है। एक्‍सपर्ट टॉक के कन्‍वीनर डीन डॉ.देवेंद्र प्रसाद रहे। इस अवसर पर विभाग अध्‍यक्ष डॉ.सुरेश गुप्‍ता, कोर्डिनेटर डॉ.वैशाली मेहता, हरमिंद्र कौर, रतनदीप अनेजा, राजन सलूजा, मीतू दुबे, अमित बत्रा व अन्‍य शिक्षकगण मौजूद रहे।

Comments